जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
राजस्व अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी
राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश अनुसार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय घुमका, अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ तहसीलदार श्री सोनित मोरिया की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय कुमरदा में किया गया है। इसी तरह जिला राजनांदगांव में पदस्थ तहसीलदार श्री चितेश कुमार देवांगन की तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदार घुमका श्री राम लखन चौहान की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) व प्रभारी नायब तहसीलदार राजनांदगांव सुश्री दिव्या वैद्य की नवीन पदस्थापना भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय राजनांदगांव में नवीन पदस्थापना की गई है।
क्रमांक 117 -----------------
सेवा संकल्प अभियान
सांकरदाहरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित
- आकर्षक रंगोली और दीपों की रोशनी से जगमगाया नदी तट, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हुआ परिसर
राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के सांकरदाहरा में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध एवं धार्मिक आस्था स्थल सांकरदाहरा शिवनाथ नदी के किनारे स्थिति है। कार्यक्रम के दौरान नदी किनारे आकर्षक रंगोली सजाई गई और 7 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों के एक साथ प्रज्वलित होने से सांकरदाहरा का नदी तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नदी किनारे सजाई गई रंगोली और दीपों की मनमोहक कतारों ने पूरे परिसर को आकर्षक एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से सांकरदाहरा में सामूहिक सहभागिता, आस्था और सेवा की भावना का सुंदर संगम देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार किया। नदी तट पर हजारों दीपों की रोशनी का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस मनोहारी पल को अपने कैमरों में भी कैद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
क्रमांक 118 -----------------
सेवा संकल्प अभियान में गूंजा नमो सेवा - अनकही कहानियां
- नुक्कड़ नाटक के जरिए शासकीय योजनाओं, सेवा-समर्पण और जनभागीदारी का दिया गया संदेश
राजनांदगांव, 21 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नमो सेवा - अनकही कहानियां विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया।
डोंगरगांव विकासखंड के पीएमश्री स्कूल डोंगरगांव एवं नीरज विद्यामंदिर के विद्यार्थियों ने शहर के चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनसेवा एवं समाज के विकास में जनभागीदारी के महत्व को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में ग्राम करमतरा में ग्राम पंचायत भवन के समीप स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नाटक का अवलोकन किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंजोरा एवं पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की संकल्पना, शासन की योजनाओं एवं सेवा भावना पर आधारित संदेश प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अभिनय एवं संवाद के माध्यम से वर्तमान उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं एवं आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन नुक्कड़ नाटकों का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक सरल एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना तथा आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों से जोडऩा है। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में सेवा भावना, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया।
क्रमांक 119 -----------------
प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला मलईडबरी और कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ के सहायक ग्रेड-03 निलंबित
राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मलईडबरी के प्रधान पाठक श्री रणजीत लाल धुर्वे एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री संतोष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव से शासकीय प्राथमिक शाला मलईडबरी के प्रधान पाठक श्री रणजीत लाल धुर्वे के विरूद्ध प्राप्त जांच प्रतिवेदन में 15 सितम्बर 2026 को शराब लेकर शाला में उपस्थित होना, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में घटना की सत्यता की पुष्टि होना, संबंधित से जानकारी लेने पर रिश्तेदार द्वारा शराब रखना स्वीकार करना, संबंधित के रिश्तेदार से बात करने पर शराब रखे जाने के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करना पाया गया है। यह कृत्य श्री रणजीत लाल धुर्वे के पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, शिक्षकीय गरिमा के विपरीत, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। साथ ही यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरित है। इस कृत्य के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रधान पाठक श्री रणजीत लाल धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव नियत किया गया है।
इसी तरह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ से कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री संतोष कुमार यादव के विरूद्ध प्राप्त जांच प्रतिवेदन में कार्यालयीन अनुशासन एवं शासकीय सेवक के आचरण के अनुरूप व्यवहार नहीं किये जाने के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ द्वारा समय-समय पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समझाइस एवं निर्देश देने, अनेकों बार शराब का सेवन कर कार्यालय में उपस्थित होकर अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने, कार्यालय स्टॉफ के साथ अभद्र व्यवहार एवं अपशब्द व गाली-गलौज करने इसके अतिरिक्त अनेकों बार बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, अनेक बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के बावजूद भी अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाना पाया गया है। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरित है। इन कृत्य के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत सहायक ग्रेड 03 श्री संतोष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव नियत किया गया है।
क्रमांक 120 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/