अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़ा, बनाया सबसे तेज 100 छक्कों का महारिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़ा, बनाया सबसे तेज 100 छक्कों का महारिकॉर्ड

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/d720eeac902a6e2905a2e1d23f6057441791006516489975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/d720eeac902a6e2905a2e1d23f6057441791006516489975_original.jpg","width":220},"value":null}

2026 एशियन गेम्स के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद में 61 रन की पारी खेली. इसी तूफानी पारी के दौरान उन्होंने साल 2026 में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. टी20 क्रिकेट में एक साल के भीतर सबसे तेज 100 सिक्स लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम दर्ज हो गया है. उन्होंने 651 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया.

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 7 छक्के लगाए. इसके बलबूते अभिषेक इस साल अब तक 104 छक्के लगा चुके हैं और इस साल छक्कों का शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सिर्फ फिन एलन इस साल 100 से अधिक शतक लगा पाए हैं.

टी20 में सबसे तेज 100 छक्के (एक साल में)

टी20 क्रिकेट में एक साल के भीतर सबसे तेज 100 सिक्स पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने साल 2019 में केवल 589 गेंदों में 100 सिक्स पूरे कर लिए थे. अब अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में नंबर-2 पर आ गए हैं, जिन्होंने 651 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया.

तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस हैं, जिन्होंने पिछले साल 653 गेंदों में छक्कों की सेंचुरी लगाई थी. क्रिस गेल चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में 724 गेंद खेलकर 100 छक्के पूरे किए थे.

  • 589 गेंद - आंद्रे रसेल
  • 651 गेंद - अभिषेक शर्मा
  • 653 गेंद - डेवाल्ड ब्रेविस
  • 724 गेंद - क्रिस गेल

400 सिक्स के करीब अभिषेक शर्मा

अब तक टी20 क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ही ऐसे 4 भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 400 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. अभिषेक शर्मा यह कारनामा करने से केवल 2 हिट दूर हैं. अब तक अपने 211 मैचों के टी20 करियर में उन्होंने 398 छक्के लगा लिए हैं.

एशियन गेम्स फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई थी. वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उसके बाद अभिषेक शर्मा ने कोहराम मचाते हुए 20 गेंद में फिफ्टी पूरी की. मैच में उन्होंने 28 गेंद खेलकर 61 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने