अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में कमाल कर दिया. दोनों ने ऐसी बैटिंग कि जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए. अभिषेक और वैभव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा दी. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 40 गेंद बाकी रहते हुए ही मैच जीत लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 38 गेंद में 113 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे.
अभिषेक शर्मा ने अपनी शतक 35 गेंद में पूरा किया. 38 गेंद में 113 रनों की पारी के दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत 45 रनों की पारी खेली. दोनों ने 7.1 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.
रिकॉर्ड नंबर 1
अभिषेक शर्मा पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं, जिन्होंने 5-5 शतक लगाए हैं. करनबीर सिंह, फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 4-4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
रिकॉर्ड नंबर 2
भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए. यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम का पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव और अभिषेक ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम किया.
पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर
118/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (आरएससी), 2024
102/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
100/0 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
रिकॉर्ड नंबर 3
भारत के लिए टी20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के
13 - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2025
11 - अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
11 - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
10 - संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2024
10 - तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
10 - ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
रिकॉर्ड नंबर 4
190 या उससे ज्यादा के रन चेज में सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते जीत
42 - एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024 (टारगेट 192 रन)
40 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026 (टारगेट 199 रन)
37 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, टी20 विश्व कप 2014 (टारगेट 190 रन)
35 - सर्बिया बनाम स्लोवेनिया, बेलग्रेड, 2025 (टारगेट 200 रन)
34 - बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया, 2025 (टारगेट 244 रन)
रिकॉर्ड नंबर 5
फुल-मेंबर टीमों की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (30 गेंदें बनाम अफगानिस्तान, 2026) पहले ही शीर्ष पायदान पर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध वेलिंगटन में 35 गेंदों में शतक लगाकर इस लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर भी शामिल हो गए हैं. उनके अलावा, डेविड मिलर (बनाम बांग्लादेश, 2017) और रोहित शर्मा (बनाम श्रीलंका, 2017) 35-35 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं. सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम गाम्बिया, 2024) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.
रिकॉर्ड नंबर 6
पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
22 - क्रिस गेल
13 - बाबर आजम
11 - अभिषेक शर्मा
10 - क्विंटन डी कॉक
10 - विराट कोहली
10 - डेविड वार्नर
यह भी पढ़ें-
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच