27 अक्टूबर से मौसम में आया अप्रत्याशित बदलाव गहरी चिंता का विषय अन्नदाता के संरक्षण हेतु त्वरित राहत और दूरगामी ठोस नीति की आवश्यकता - कोमल सिंह राजपूत
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दादू राम सोनकर किसानों के नुकसान को देखते हुए आज जिलाधीश जितेन्द्र यादव से बहुत से किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, वहां पर जिला पंचायत सी.ई.ओ अधिकारी जी एवं कलेक्टर साहब से किसानों की तकलीफ के निदान हेतु चर्चा की। उन्होंने कहा की अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने समूचे कृषि जगत और आम जनजीवन को गहरी चिंता में डाल दिया है। बेमौसम बारिश तेज हवाएं और मौसम की अनिश्चितता महज कोई साधारण प्राकृतिक घटना नहीं है यह जलवायु संतुलन और प्रकृति के साथ मानवीय तालमेल के बिगड़ने का स्पष्ट और गंभीर संकेत है।
इस अनिश्चितता की सीधी मार हमारे अन्नदाता किसानों पर पड़ रही है। खेतों में कटाई के लिए तैयार पकी फसल महीनों का अथक पसीना और गाढ़ी कमाई पर अचानक संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सावन जैसी झड़ी की स्थिति ने किसानों की महीनों की तपस्या को कुछ ही घंटों में प्रभावित करने का जोखिम खड़ा कर दिया है। इसका सीधा असर केवल खेत.खलिहान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले समय में खाद्य आपूर्ति बाजार की स्थिति और पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ना तय है।
सरकार और व्यापार जगत से नेताद्वय ने अपील की
संकट की इस घड़ी में शासन.प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी बनती है किरू
प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल विशेष सर्वेक्षण कराया जाए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और आपदा राहत कोष के तहत किसानों को त्वरित पारदर्शी और उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
भविष्य की तैयारी ही स्थायी समाधान
तात्कालिक राहत जरूरी है लेकिन दीर्घकालिक निशान उससे भी अधिक आवश्यक है। वर्तमान स्थिति समाज और नीति.निर्माताओं के लिए आत्ममंथन का समय है
मौसम आधारित सटीक कृषि सलाह को सुदूर गांवों तक समय रहते पहुंचाना।
खेतों में बेहतर जल निकासी का बुनियादी ढांचा तैयार करना।
जल संरक्षण सघन पौधरोपण और जलवायु.अनुकूल टिकाऊ खेती को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना।
मशीनीकरण मानव शक्ति और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित व विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना।
विकास समय की मांग है परन्तु प्रकृति की कीमत पर किया गया अंधाधुंध दोहन अंततः मानव समाज के लिए ही घातक सिद्ध होता है।
तमाम चुनौतियों के बावजूद देश का किसान अपनी जीवटता और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। इस कठिन समय में किसान भाइयों का धैर्य और हौसला ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
जिलाधीश महोदय ने सहानुभूतिपूर्वक इस विषय पर चिंतन कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988