मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2024/03/14/1ad1492b41d857cd91ee00dab3afef621710418178508344_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2024/03/14/1ad1492b41d857cd91ee00dab3afef621710418178508344_original.jpg","width":220},"value":null}

आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी है. आगामी सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी, लेकिन उससे पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इन सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा और हैरान करने वाला फैसला किया है. मुंबई ने लसिथ मलिंगा समेत कोटिंग स्टाफ के तीन दिग्गजों को टीम से बाहर निकाल दिया है. 

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को एलान किया कि गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल होपकिंसन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम ने अगले सत्र से पहले पूरे कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. हेड कोच महेला जयवर्धने की जगह कीरन पोलार्ड ने ली है. 

मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर कहा, "मुंबई इंडियंस यह घोषणा करती है कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्बे और कार्ल होपकिंसन अब पुरूष टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं. टीम के लिए उनके योगदान, सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं."

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. वह पहले मुंबई के लिए खिलाड़ी के तौर पर सालों खेले, और फिर संन्यास के बाद कोचिंग टीम में शामिल हो गए. मुंबई इंडियंस ने कहा, "लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का अभिन्न अंग रहे हैं. मुंबई की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने से लेकर चार आईपीएल खिताब और 2011 चैम्पियंस लीग टी20 जीतने तक और फिर मेंटोर व कोच के रूप में लौटने तक लसिथ का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खास रहा है."

पारस म्हाम्ब्रे अक्टूबर 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे. वहीं इंग्लैंड और आयरलैंड के पूर्व फील्डिंग कोच होपकिंसन 2025 आईपीएल से पहले मुंबई टीम के फील्डिंग कोच बने थे.

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने