Asian Games 2026 Day 13 Live: आखिरी मिनट में दागा निर्णायक गोल, पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

Asian Games 2026 Day 13 Live: आखिरी मिनट में दागा निर्णायक गोल, पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/01/996a2bd8f2c92e9325d72360edb6f54c17908329748281212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/01/996a2bd8f2c92e9325d72360edb6f54c17908329748281212_original.jpg","width":220},"value":null}

एशियन गेम्स का आज 13वां दिन है, भारत को कई खेलों में मेडल की उम्मीद है. पुरुष क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल श्रीलंका के साथ है, जीतने वाली टीम का मेडल पक्का हो जाएगा और हारने वाली टीम ब्रॉन्ज़ के लिए 3 अक्टूबर को मैच खेलेगी. वॉलीबॉल में आज भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल था, जिसमें टीम इंडिया हार गई.

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार के खेल समाप्ति तक भारत के कुल पदकों की संख्या 60 हो गई थी. 30 सितंबर को भारत के खाते में 4 गोल्ड मेडल जुड़े, जिसके बाद टोटल गोल्ड की संख्या 10 हो गई है. पदक तालिका में भारत ने टॉप-10 में जगह बना ली है. भारत 9वें स्थान पर है. भारत ने 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज़ जीते हैं.

तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु का मुकाबला है. अगर वह क्वालीफाई करते हैं तो आज ही उनका सेमीफाइनल भी होगा. इस स्पर्धा का फाइनल भी आज ही है, उनसे गोल्ड की उम्मीद है. भारत की महिला रग्बी सेवन्स टीम का मैच चीन से है, ये दोपहर 3:30 बजे से है.

हॉकी में भारत बनाम पाकिस्तान

वॉलीबॉल में पाकिस्तान ने भारत को हराया, आज ही हॉकी में भी दोनों देशों के बीच भिड़ंत है. पुरुष हॉकी का सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. जीतने वाली टीम मेडल पक्का करेगी.

भारत के किन खिलाड़ियों/टीम ने जीते गोल्ड

अभी तक भारत ने कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं. पहला गोल्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था, जिन्होंने फाइनल में श्रीलंका को हराया था. शूटिंग में आया, मिक्स्ड टीम (कमलजीत और सुरुचि सिंह) ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता था. देखें अभी तक भारत ने किस खेल में गोल्ड जीते. 

  • टीम इंडिया (महिला क्रिकेट)- गोल्ड
  • कमलजीत, सुरुचि सिंह (शूटिंग)- मिक्स्ड टीम 10m एयर पिस्टल- गोल्ड
  • टीम इंडिया (महिला कबड्डी)- गोल्ड
  • टीम इंडिया (पुरुष कबड्डी)- गोल्ड
  • नीरू ढांडा (शूटिंग) महिलाओं की ट्रैप- गोल्ड
  • किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज (एथलेटिक्स)- महिलाओं की 4x400 मीटर रिले- गोल्ड
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपर्थी (आर्चरी)- महिलाओं की कंपाउंड टीम- गोल्ड
  • चिकिथा तनिपर्थी, साहिल जाधव (तीरंदाजी) मिश्रित यौगिक टीम- गोल्ड
  • किन्नन चेनाई, नीरू ढांडा (शूटिंग)- मिश्रित ट्रैप- गोल्ड
  • साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलाल (तीरंदाजी) - पुरुषों की कंपाउंड टीम- गोल्ड.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने