कन्या भोज में छुआछूत देश के लिए कलंक--दलित संघर्ष मोर्चा 

कन्या भोज में छुआछूत देश के लिए कलंक--दलित संघर्ष मोर्चा 


           सिवनी जिले से सटे हुए क्षेत्र जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निगरी में दुर्गा उत्सव के समय पूजा पंडाल में कन्या भोज के दौरान छोटी-छोटी दलित कन्याओं के साथ में जातिगत भेदभाव किया गया यह बड़े अफसोस की बात है कि अभी भी 21वीं सदी में दुर्गा उत्सव त्यौहार में ऐसा जातिगत भेदभाव करना कलंक की बात है जबकि इस त्यौहार को सद्भाव पूर्वक मनाया जाना चाहिए। 
          अतः क्रांतिकारी दलित संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश के संयोजक कामरेड डीडी वासनिक सहित डॉ बी सी ओके अमर दास डोंगरे भारत लाल मेश्राम राहुल कुमार गेंदलाल भलावी तीरथ प्रसाद गजभिए एडवोकेट विकास बौद्ध आदि ने इस घटना की घोर निंदा की है और सभी संबंधित व्यक्तियों पर एससी एसटी एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है ताकि कोई भी व्यक्ति आज के नए जमाने में किसी के साथ भी छुआछूत का बर्ताव न कर सके ।
         प्रेषक 
कामरेड डीडी वासनिक प्रांतीय संयोजक क्रांतिकारी दलित संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश 
 दिनांक 24 अक्टूबर 2026

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने