सद्भावना दिवस मना कर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा गया--भाकपा

सद्भावना दिवस मना कर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा गया--भाकपा


          राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने के तहत सिवनी में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर डॉ आंबेडकर चौक सिवनी पर गांधी जी के सिद्धांत के अनुसार सद्भावना दिवस मनाया गया जिसके तहत देश के सभी समुदायों में भाईचारा और शांति बनी रहे पश्चात वोट चोरी करने वाले भाजपा को बेशर्मी से जीताने वाले पक्षपाती मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा गया साथ ही आम जनता का वोट काटने वाले ज्ञानेश कुमार को शह देने वाले गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा मांगा गया।
       इस विरोध सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश बोर्ड और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनिल सलाम के अलावा कामरेड डीडी वासनिक डॉ बी सी ओके तीर्थ प्रसाद गजभिए महेश कुमार सनोदिया मनील सोनी गेंदलाल भलावी धनीराम बंडेवार राहुल कुमार यीशु प्रकाश शकुन चौधरी निर्भय दास डेहरिया संतोष सिरसाम आदि ने संबोधित किया और सभी ने वोट चोर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा तथा एक संयुक्त ज्ञापन  राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर सिवनी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
           प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिवनी एवं मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिवनी मध्य प्रदेश
 दिनांक 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने