PRO Durg news & photo _ 30 October 2026 _ File 01

PRO Durg news & photo _ 30 October 2026 _ File 01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत
24वीं किश्त जारी किये जाने के अवसर पर पी.एम. किसान दिवस का आयोजन


दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज बनासकांठा, गुजरात से 24वीं किश्त की राशि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की गई। उक्त दिवस को ‘‘पी.एम. उत्सव दिवस‘‘ के रूप में पूरे देश में मनाया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में जिला, विकासखण्ड, सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत पर किया गया।
जिले में मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा एवं पाहंदा (अ) में किया गया। उक्त कार्यक्रम में ‘‘पी.एम. किसान उत्सव दिवस‘‘ के रूप में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत दुर्ग श्री गोकुल वर्मा, कुलपति दाऊ वासूदेव कामधेनू विश्वविद्यालय डॉ. आर.आर.बी. सिंह, निदेशक विस्तार सेवाएं दाऊ वासूदेव कामधेनू विश्वविद्यालय डॉ. एम. गेन्दले, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई, डॉ. विकास खुंणे प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए। इसी अनुक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम चन्द्राकर, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्षता श्री राजेश चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि, श्री विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा एवं अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में 70 और 140 कृषक उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में समस्त जनों ने प्रधानमंत्री जी के किसानों के नाम संदेश को ध्यानपूर्वक सुना एवं इस कार्यक्रम के तहत डी.बी.टी. के माध्यम से 2000 रूपए की 24वीं किश्त जारी करने की प्रक्रिया को देखा। कार्यक्रम के दौरान ही कई किसानों के बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके तहत जिले के 76395 कृषकों को राशि 15.47 करोड़ रूपए जारी की गई। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसान परिवार को सलाना 6000 रूपए तीन किस्तों में प्राप्त होती है। योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए वर्ष फरवरी 2019 में पूर्व से भू-धारक किसान आधारकार्ड, फार्मर आई.डी., ऋण पुस्तिका के साथ पंजीयन करा सकते है। किसान भाइयों से अपील की गई है कि जो अभी तक योजना अंतर्गत पंजीयन नहीं कराये है वह शीघ्र नजदीकी लोक सेवा केन्द्र से पंजीयन करा सकते है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों से सीधा संवाद कर खेती किसानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

ःः000ःः

समाचार

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

- 15,279 में से 13,693 परिवारों को मिला पक्का आशियाना


दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत कुल 15,279 आवासों में से 13,693 मकान पूरे हो चुके हैं। इस तरह जिले में करीब 90 प्रतिशत आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में जून माह से 30 अक्टूबर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 10 करोड़ 80 लाख से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इससे ग्रामीण परिवारों को मकान निर्माण के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता मिल रही है और पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है।

समय पर किस्त से निर्माण कार्यों को मिल रही गति

योजना के तहत आवास निर्माण के प्रत्येक चरण की जियो-टैगिंग एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जा रही है। प्रथम किस्त से नींव एवं दीवारों का निर्माण, द्वितीय किस्त से छत ढलाई सहित आगे के निर्माण कार्यों तथा तृतीय किस्त से आवास को पूर्णता की ओर ले जाने में सहायता मिल रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है। जियो-टैगिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर हितग्राहियों को नियमानुसार किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। मैदानी अमले को हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ःः000ःः

समाचार

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन


दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अक्टूबर 2026 से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में प्रारंभ हो चुका है। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर की भर्ती 2026-27 के लिये आयोजित ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) में उत्तीर्ण हुए हैं एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रातः 6 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

ःः000ःः

समाचार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी जारी


दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित संशोधित आदेश के तहत अब दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक तय की गई है। इसके पश्चात प्राप्त होने वाले दावों तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 14 (1), छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 32 (1) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ःः000ःः

समाचार

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम नामित


दुर्ग, 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ’युवा रत्न सम्मान’ की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों/संगठनों के योगदान को प्रोत्साहन करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शाासन के इस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय किया जाता है। ‘युवा रत्न सम्मान’ के लिए जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में बदलाव किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुश्री लीना कोसम को महिला सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

निर्धारित आदेश के अनुसार जिला स्तरीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष कलेक्टर दुर्ग होंगे। आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुश्री लीना कोसम महिला सदस्य, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण दुर्ग सदस्य सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन (माय भारत) दुर्ग तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग सदस्य होंगे। समिति के सदस्य ’युवा रत्न सम्मान’ अंतर्गत सम्मान के क्षेत्र चयन की प्रक्रिया जिला स्तर पर निर्णायक मंडल एवं चयन प्रक्रिया उनकी शक्तियां व सम्मान की घोषणा का उल्लेख शासन द्वारा जारी युवा रत्न सम्मान मार्गदर्शिका में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

ःः000ःः
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने