PRO Durg news

PRO Durg news

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' की जिला स्तरीय कार्यशाला ICAI भवन में


दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026 / युवाओं और विद्यार्थियों में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 09 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर स्थित आई.सी.ए.आई. (ICAI) भवन में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' के तहत भाग लेने के तरीकों, मेंटरशिप, फंडिंग और शासकीय सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें जिले के कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राएं और युवा नवान्वेषक हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

::000::

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने