जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
आईपीएल पोटाश की 60 बोरी जप्त, प्रयोगशाला परीक्षण में नमूना अमानक
- कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई, निर्धारित 60 प्रतिशत के स्थान पर नमूने में मिला मात्र 3 प्रतिशत पोटाश
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डोंगरगांव क्षेत्र में आईपीएल पोटाश की 60 बोरियां जप्त की गई।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छुरिया विकासखंड के ग्राम बम्हनी चारभांठा निवासी श्री राजेन्द्र मिश्रा द्वारा आईपीएल पोटाश खाद को जिले में लाकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर संबंधित खाद के परिवहन को रोककर मौके पर सत्यापन किया गया। मौके पर संबंधित व्यक्ति से खाद के संबंध में वैध दस्तावेज, बिल एवं चालान प्रस्तुत करने को कहा गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 60 बोरी आईपीएल पोटाश को नियमानुसार जप्त किया गया। जब्त खाद से नियमानुसार नमूना लिया गया और उसे गुणवत्ता परीक्षण के लिए उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला लाभांडी रायपुर भेजा गया। प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार संबंधित उर्वरक में निर्धारित 60 प्रतिशत पोटाश के स्थान पर मात्र 3 प्रतिशत पोटाश पाया गया। पोटाश की मात्रा निर्धारित मानक से काफी कम पाए जाने के कारण प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट में नमूने को अमानक घोषित किया गया है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में संबंधित व्यक्ति द्वारा आईपीएल पोटाश खाद कबीरधाम जिले से प्राप्त करना बताया गया। इसके बाद कबीरधाम जिले की विभागीय टीम से समन्वय कर संबंधित व्यक्ति द्वारा बताए गए स्थान पर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान संबंधित स्थान पर खाद के विक्रय एवं भंडारण से संबंधित वैध अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में खाद को अन्य स्थान से प्राप्त कर विभिन्न स्थानों पर भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है। खाद के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रकरण में संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई है। प्रकरण से संबंधित प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध दस्तावेजों को कार्रवाई में शामिल किया जा रहा है।
क्रमांक 53 -----------------------
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि का आबंटन संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया गया है। इसके अनुसार डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से मकान आंशिक क्षेति होने पर 16 हजार रूपए एवं सर्प काटने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से दो कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 15 हजार 100 रूपए एवं आग से कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार 500 रूपए, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से चार मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 36 हजार रूपए, अतिवृष्टि से कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, मधुमक्खी काटने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, कुआं के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, तालाब के पानी मे डूबने से दो जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, नाला के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया गया है।
क्रमांक 54 -----------------------
राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में स्काउट्स गाइड्स ने की सहभागिता
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वर्गीय बलबीर सिंग जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री गजेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राज्यसभा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री इंदरजीत सिंग खालसा मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र गोलछा, जिला अध्यक्ष श्री उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव से से 200 स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला प्रशिक्षण श्रीमती राखी रामटेके एवं श्री रामलाल चंद्रवंशी, श्रीमति शिरीन कौसर, श्री विजय बघेल, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती ललिता कोसारे, श्री सुरेश साहू, सुश्री लोकेश्वरी भंडारी, फलक फरजाना सहित विभिन्न शालाओ के प्रभारी सम्मिलित हुए।
क्रमांक 55 -----------------------
जिला पंचायत-शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 8 अक्टूबर को
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत-शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे जिला पंचायत राजनांदगांव शिक्षा स्थाई समिति के सभापति कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्यों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समिति उपस्थित होने कहा गया है।
क्रमांक 56 -----------------------
सेवा की कहानी
राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत शेड नेट हाऊस स्थापना के लिए मिली सहायता
- कृषक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा ने खेती में बढ़ाया मुनाफा
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभिन्न सुविधाएं एवं अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। संरक्षित खेती के माध्यम से किसान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से फसल को बचाते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई के कृषक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा ने भी राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेड नेट हाऊस स्थापित कर खेती को नई दिशा दी है। कृषक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के खेत में वर्ष 2024-25 में 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगभग 28 लाख रूपए की लागत से नेट हाऊस स्थापित किया गया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत 14 लाख 20 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ। शेड नेट हाऊस स्थापित होने के बाद कृषक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा संरक्षित वातावरण में विभिन्न फसलों की पौधे तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें खेती में बेहतर लाभ प्राप्त हो रहा है।
कृषक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शेड नेट हाऊस के भीतर तैयार की गई पौधे सामान्य परिस्थितियों की तुलना में बेहतर गुणवत्ता की होती है। संरक्षित वातावरण के कारण पौधों को अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं और समय से पहले पौधे तैयार करना संभव हो पाता है। उन्होंने नेट हाऊस में प्याज की नर्सरी, नवलगोल तथा फूलगोभी की पौधे तैयार की है। समय से पहले पौधे तैयार होने के कारण फसल की रोपाई भी सामान्य समय से पहले कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि समय से पहले फसल बाजार में आने का सीधा लाभ किसानों को बेहतर बाजार मूल्य के रूप में मिलने की संभावना रहती है। शेड नेट हाऊस के माध्यम से तैयार किए गए पौधे खेती में सुविधा मिली है। साथ ही उत्पादन की गुणवत्ता और आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेड नेट हाऊस स्थापित करने के लिए मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 57 -----------------------
सेवा संकल्प अभियान
डोंगरगढ़ में सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों तक पहुंची शासन की योजनाएं
- कृषि उपज मंडी प्रांगण में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
- हितग्राहियों ने सौर ऊर्जा अपनाने के बाद बिजली बिल में हुई बचत एवं योजना से मिले लाभ के अनुभव किए साझा
- उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार नागरिकों को शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सेवा सेतु शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, स्वास्थ्य, मत्स्य, खाद्य, पशुधन विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित कुल 18 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। नागरिकों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिविर में पुरस्कृत किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने सौर ऊर्जा अपनाने के बाद बिजली बिल में हुई बचत एवं योजना से मिले लाभ के अनुभव भी साझा किए।
शिविर में मार्कफेड अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीराराम वर्मा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती उमा महेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती अनिता मंडावी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती एवं श्री विनोद खांडेकर, श्री तरूण हथेल, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे एवं श्रीमती रामकुंवर कमड़े, श्री अनिल सिन्हा, श्री कमलेश्वर वर्मा, श्री सौमित्र सोनी, श्री बलविन्दर सिंह भाटिया, श्री जैन कुमार मेश्राम, श्री अमित बोस, श्री जसमीत सिंह बंनोआना, श्री विनय बंसल, पार्षद श्री सुमित ताम्रकार, एल्डरमैन श्रीमती लक्ष्मी यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पीआरपी, बिहान कैडर की दीदियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 58 -----------------------
सेवा की कहानी
स्वामित्व योजना से हरिराम को मिला संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक
- संपत्ति कार्ड मिलने से बढ़ा भरोसा, जमीन संबंधी विवादों की आशंका हुई कम
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट एवं आधिकारिक स्वामित्व प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों का आधुनिक तकनीक एवं ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण एवं मानचित्रण कर संपत्तियों का अभिलेख तैयार किया गया है। इसके आधार पर पात्र संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का आधिकारिक रिकॉर्ड प्राप्त हो रहा है और उनके संपत्ति अधिकार अधिक सुरक्षित एवं स्पष्ट हो रहे हैं। जिले में भी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्तियों का सर्वेक्षण एवं अभिलेख तैयार किया गया है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए गए सर्वेक्षण से संपत्तियों की सीमाओं एवं स्थिति का डिजिटल मानचित्र तैयार किया गया है।
इसी प्रक्रिया के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आरला निवासी श्री हरिराम को उनकी संपत्ति का संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराया गया है। संपत्ति कार्ड प्राप्त होने के बाद श्री हरिराम को अपनी संपत्ति का स्पष्ट एवं आधिकारिक रिकॉर्ड मिला है। इससे उन्हें अपनी जमीन पर कानूनी मालिकाना हक होने का भरोसा मजबूत हुआ है। संपत्ति का स्वामित्व अभिलेख में दर्ज होने से भविष्य में जमीन से संबंधित विवादों की संभावना कम होने की उम्मीद है। श्री हरिराम ने बताया कि पहले जमीन के स्वामित्व और अभिलेख से संबंधित जानकारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती थी। अब संपत्ति कार्ड मिलने से अपनी संपत्ति के संबंध में वैध दस्तावेज प्राप्त हो गया है। इससे अपनी संपत्ति का उपयोग अधिक आत्मविश्वास के साथ करने में सुविधा होगी। साथ ही संपत्ति कार्ड के माध्यम से बैंक ऋण जैसी वित्तीय सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। श्री हरिराम ने स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक 59 -----------------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/