जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
जिला पंचायत राजनांदगांव में एनआरएलएम के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न
- लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार सहित विभिन्न चरणों में 86 अभ्यर्थी हुए शामिल
- दोनों दिन के परीक्षा परिणाम जिले की वेबसाइट पर किए गए अपलोड
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में कुल 86 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 7 अक्टूबर को 67 तथा 8 अक्टूबर को 19 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7 अक्टूबर को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात लेखापाल, लेखा सह एमआईएस सहायक एवं क्षेत्रीय समन्वयक पदों के लिए लिखित परीक्षा तथा कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्रों को सीलबंद अवस्था में जिला कोषालय में सुरक्षित रखा गया था। परीक्षा दिवस पर डिप्टी कलेक्टर द्वारा प्रश्नपत्र प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाए गए।
इसी क्रम में 8 अक्टूबर को जिला पंचायत कार्यालय राजनांदगांव में विकासखंड परियोजना प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार तथा भृत्य पद के लिए दस्तावेज परीक्षण किया गया। भर्ती के सभी चरणों में पदवार एवं प्रवर्गवार निर्धारित 1 अनुपात 10 की सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को ही शामिल किया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित भर्ती प्रक्रिया के परिणाम संबंधित दिवस पर ही जिला राजनांदगांव की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर परिणाम की जानकारी उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
क्रमांक 83 -----------------
सेवा की कहानी
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से बच्चों की पढ़ाई का खर्च हुआ आसान
- हितग्राही श्री दिनेश साहू को बच्चों की शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और पढ़ाई से जुड़े खर्च में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 35 लखोली निवासी श्री दिनेश साहू को मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत श्री दिनेश साहू को 6 हजार रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। सहायता राशि मिलने से उनके बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री खरीदने में आर्थिक सहयोग मिला। हितग्राही श्री दिनेश साहू ने बताया कि प्राप्त राशि से उन्होंने अपने बच्चों के लिए पुस्तकें एवं कॉपियां खरीदी तथा आगे की पढ़ाई में होने वाले खर्च के लिए इसका उपयोग किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सहायता मिलने से बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्च का आर्थिक भार कम हुआ है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक साबित हो रही है। डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में सहायता राशि मिलने से योजना का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। हितग्राही श्री दिनेश साहू मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक 84 -----------------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/