PRORJN_11_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

PRORJN_11_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा की कहानी
नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से भगवती खुर श्याम को कम्प्यूटर की पढ़ाई में मिली सहायता
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मंडल की नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम मोरकुटुम्ब की भगवती खुर श्याम को नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। हितग्राही भगवती खुर श्याम ने बताया कि नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्हें कम्प्यूटर की पढ़ाई करने में मदद मिली है। इस सहायता से उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला और कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढऩे का अवसर मिला। शासन की इस पहल से श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके बेहतर भविष्य की राह प्रशस्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है। भगवती खुर श्याम ने नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने हेतु मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक 108 -----------------
सेवा की कहानी
नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक श्री प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजनाओं से जुडऩे का अवसर
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितों के संरक्षण तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रमिकों को नि:शुल्क पंजीयन कार्ड प्रदान कर मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी श्रमिक श्री प्रकाश सिन्हा का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में मजदूर, रेजा एवं कुली प्रवर्ग में पंजीयन किया गया। उन्हें मंडल की नि:शुल्क कार्ड योजना अंतर्गत पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया है।
पंजीयन कार्ड मिलने से श्री प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ऐसी योजनाएं श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने नि:शुल्क पंजीयन कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
क्रमांक 109 -----------------
सेवा की कहानी
ई-श्रम साथी एप से श्रीमती प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल से श्रमिकों को काम की तलाश में होने वाली परेशानियों से राहत नियमित रूप से रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। राजनांदगांव शहर के कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 निवासी श्रीमती प्रियंका कोहिले को ई-श्रम साथी एप के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई है। ई-श्रम साथी एप के जरिए वे आसानी से ठेकेदारों से संपर्क कर कार्य प्राप्त कर पा रही हैं। इससे उन्हें समय पर काम मिलने के साथ ही रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है।
श्रीमती प्रियंका कोहिले ने बताया कि ई-श्रम साथी एप के माध्यम से काम की तलाश करना बहुत आसान हो गया है। उन्हें अब काम खोजने के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होना पड़ता, बल्कि ई-श्रम साथी एप के माध्यम से ठेकेदारों से संपर्क कर आसानी से काम मिल जाता है। इससे उन्हें लगातार काम प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। ई-श्रम साथी योजना श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध होने से श्रमिकों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। श्रीमती प्रियंका कोहिले ने ई-श्रम साथी एप के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का धन्यवाद दिया है।
क्रमांक 110 -----------------
सेवा की कहानी
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से श्रीमती संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग प्रदान करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी श्रीमती संगीता बाई यादव को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
श्रीमती संगीता बाई यादव ने बताया कि योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से अपने बच्चों के लिए पुस्तकें एवं कॉपियां खरीदने में मदद मिली है। साथ ही बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च में भी राहत मिली है। इस आर्थिक सहायता से बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला और परिवार पर पढ़ाई के खर्च का व्यय कम हुआ। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। श्रीमती संगीता बाई यादव ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत  बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 111 -----------------
सेवा की कहानी
महतारी वंदन योजना से श्रीमती शशिकला साहू को मिल रहा आर्थिक संबल
- प्रतिमाह मिल रही 1000 रूपए की राशि
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिससे पारिवारिक खर्चों में सहयोग मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाठापारा निवासी श्रीमती शशिकला साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि अंतरित की जा रही है।
श्रीमती शशिकला साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत राशि मिलने से काफी सहायता मिल रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग दवाई, घरेलू कार्य में करती है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 112 -----------------
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान जारी
- बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, स्कूल-कॉलेजों में लगाए जा रहे जागरूकता शिविर
- प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे बीएलओ
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय के मार्गदर्शन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नाम जोडऩे, संशोधन एवं नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।
अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीयन एवं सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मारकण्डेय ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों में सुधार कराने की अपील की है। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
क्रमांक 113 -----------------
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
- विद्यार्थियों ने रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉन्फ्लुएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. बीके बनर्जी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं, बल्कि एक सामान्य चिकित्सीय स्थिति है, जिसका उपचार संभव है। कार्यक्रम में बीएड के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा का तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की रोकथाम एवं सकारात्मक जीवनशैली पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के बाद जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम एवं कॉन्फ्लुएंस कॉलेज द्वारा ग्राम पार्रिकला में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। ग्रामीणों को मानसिक रोगियों के प्रति भेदभाव नहीं करने एवं सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। घर-घर जाकर टेली-मानस टोल-फ्री नंबर 14416 के पाम्पलेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम, कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के प्राध्यापक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्रमांक 114 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने