जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने 19 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
- 11 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न मेला स्थलों पर तैनात रहेंगे अधिकारी
- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मार्कण्डेय को बनाया गया नोडल अधिकारी
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 अधिकारियों एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ श्री अक्षय दोसी की ड्यूटी 11 से 20 अक्टूबर तक लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ के सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोराम की 11 से 13 अक्टूबर, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी की 14 से 16 अक्टूबर तथा डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नीचे मंदिर डोंगरगढ़ में तहसीलदार श्री चितेश देवांगन की 11 से 13 अक्टूबर, तहसीलदार सुश्री नीलकंठ जनबंधु की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार श्री कमल किशोर साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। रोपवे स्थल पर नायब तहसीलदार श्री रामलखन चौहान की 11 से 13 अक्टूबर, श्री गंगाधर राव की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार श्री सोनित भेडिय़ा की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। ऊपर मंदिर डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार श्री चिराग रामटेके की 11 से 13 अक्टूबर, श्री राकेश नागवंशी की 14 से 16 अक्टूबर तथा श्री सत्यपाल सिंह यादव की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। छीरपानी डोंगरगढ़ में तहसीलदार सुश्री आकांक्षा साहू की 11 से 13 अक्टूबर, नायब तहसीलदार श्री राजेश नेताम की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री झरना राजपूत की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार श्री जगदेव प्रसाद खुंटे की 11 से 13 अक्टूबर, श्री अब्दुल वसीम सिद्दकी की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री मेघा जैन की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है।
क्रमांक 115 -----------------
अपर कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडाल
- जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई सुनिश्चित
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं विभिन्न सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और विद्युत की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने पदयात्रियों के लिए विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पंडालों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल स्टॉफ एवं उपलब्ध दवाइयों की भी जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। क्वांर नवरात्रि के अवसर पर अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, जनपद पंचायत राजनांदगांव के सीईओ श्री मनीष साहू तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 116 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/