PRORJN_16_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_03

PRORJN_16_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_03

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
- अधीक्षण अभियंता ने किया विभिन्न सड़क निर्माण एवं संधारण कार्यों का निरीक्षण
- निर्माण कार्यों में निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में संचालित सड़क निर्माण एवं संधारण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता श्री पी मोहन राव सोनी द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। अधीक्षण अभियंता ने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि के तहत किए जा रहे संधारण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संधारण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि में आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग में काली मिट्टी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए निर्माण संबंधी आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
क्रमांक 179 -----------------
Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने