PRORJN_30_OCTOBER_2026_NEWS_FILE_01

PRORJN_30_OCTOBER_2026_NEWS_FILE_01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग को फसल क्षति का आकलन करने दिए निर्देश
राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अरनब के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण कर फसलों को हुई क्षति का वास्तविक आकलन करने तथा निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण धान सहित अन्य कृषि एवं उद्यानिकी फसलों को हुई संभावित क्षति का गंभीरता से आकलन किया जाए। उन्होंने सभी तहसीलदारों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को मैदानी अमले के माध्यम से प्रभावित ग्रामों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों एवं फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने फसल क्षति के सर्वेक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित किसानों की जानकारी राज्य शासन को समय पर भेजी जा सके तथा शासन के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
क्रमांक 249 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने