एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/27/3df0c5f40b2deda12524c3966de0cdb217931094289611481_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/27/3df0c5f40b2deda12524c3966de0cdb217931094289611481_original.jpg","width":220},"value":null}

अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने महज 38 गेंदों पर 113 रन बना दिए.  उनकी पारी में 11 छक्के शामिल रहे और भारत ने 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक की इस तूफानी बल्लेबाजी के बीच एक बार फिर चर्चा उस रिकॉर्ड की हो रही है, जिसमें वो भारतीय बल्लेबाजों के बीच पहले नंबर पर हैं. अब जानते हैं, टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में.

भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. उन्होंने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में 13 छक्के लगाए थे. इस मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 54 गेंदों पर 135 रन बनाए थे. उनका ये स्कोर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है.

11 छक्कों वाली दो पारियां भी अभिषेक के नाम

अभिषेक शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर भी हैं. उन्होंने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 11 छक्के लगाए थे. इस मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली थी. और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर 2026 को खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने 11 छक्के लगाए. इस तरह इस में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली तीन पारियां अभिषेक शर्मा के नाम हैं.

रोहित शर्मा ने भी मचाया था धमाल

इस में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल है. उन्होंने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 10 छक्के लगाए थे. रोहित ने उस मुकाबले में सिर्फ 43 गेंदों पर 118 रन बनाए थे. उनकी इस पारी ने भारतीय क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

संजू सैमसन और तिलक वर्मा भी शामिल

संजू सैमसन ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 10 छक्के लगाए थे. वहीं, तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 10 छक्के जड़े थे. इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी पारियों में शतक भी लगाया था.

इशान किशन ने भी लगाए 10 छक्के

इस सूची में इशान किशन का नाम भी शामिल है. उन्होंने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक पारी में 10 छक्के लगाए थे. इस तरह भारतीय बल्लेबाजों की इस में अभिषेक शर्मा की तीन पारियां शामिल हैं, जबकि रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और इशान किशन ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जगह बनाई है. लेकिन, 13 छक्कों का रिकॉर्ड अब भी अभिषेक शर्मा के नाम है.

यह भी पढ़ें:

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने