26 नवंबर 2026 को किसानों का आंदोलन होगा-- संयुक्त किसान मोर्चा

26 नवंबर 2026 को किसानों का आंदोलन होगा-- संयुक्त किसान मोर्चा


          संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रतिवर्ष 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर देश के किसानों ने तीन काले कानून को रद्द करने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया था और 360 दिन आंदोलन करने के पश्चात उन तीनों काले कानून को भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने वापस लिया था और उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था परंतु चुनाव बीतने के पश्चात वह आश्वासन पूरा साबित नहीं हुआ। इसी संदर्भ में ज्ञात हो की सिवनी के डॉक्टर अंबेडकर चौक में लगातार संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 115 दिन आंदोलन किया था।
        इसीलिए इस वर्ष भी उसे आंदोलन की याद में और 750 शहीद हुए किसानों की याद में 26 नवंबर 2026 को डॉक्टर अंबेडकर चौक में उपस्थित होकर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देने का फैसला किया है इस कारण समस्त संयुक्त किसान मोर्चा के राजेंद्र राजेंद्र जैसवाल डॉक्टर बी सी ओके ओम प्रकाश बोर्ड हुकुमचंद सनोदिया विनोद यादव रामकुमार सनोदिया पवन कुमार सनोदिया अंगद सिंह बघेल शहिद अहमद कुरेशी सलाम कुरैशी मोनू राय तीरथ प्रसाद गजभिए गेंदलाल भलावी अशोक साहू किरण प्रकाश राहुल कुमार यीशु प्रकाश मंजू ककोड़िया महेश सनोदिया शेरु सनोडिया प्रकाश बघेल धनीराम बंदेवार आदि ने समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारी से निवेदन है कि 12:00 बजे दिन में 26 नवंबर को डॉक्टर अंबेडकर चौक में पहुंचने का कष्ट करें।
         प्रेषक
डीडी वासनिक संरक्षक संयुक्त किसान मोर्चा सिवनी मध्य प्रदेश
 दिनांक 23 नवंबर 2026

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने