India Fact News

कोई टाइटल नहीं



--*वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मोतीपुर–सुकुलदैहान–मोहारा मार्ग के लिए 32.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में हर्ष*

*विकास को मिली नई रफ्तार, वर्षों का इंतजार खत्म; मोतीपुर–सुकुलदैहान–मोहारा मार्ग के लिए शासन की बड़ी सौगात – मूलचंद लोधी ने जताया आभार*

राजनांदगांव। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी ने वर्षों से लंबित एवं बहुप्रतीक्षित मोतीपुर–सुकुलदैहान–मोहारा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 32 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। 

भाजपा नेता मूलचंद लोधी ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, सांसद माननीय श्री संतोष पांडे जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी सहित क्षेत्रीय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति यानी अंत्योदय से सर्वोदय के सिद्धांत पर काम करती है। इसी दिशा में यह मार्ग आस-पास के गांवों को जिला मुख्यालय से त्वरित आवागमन उपलब्ध कराएगा। 

मूलचंद लोधी ने कहा कि मोतीपुर–सुकुलदैहान–मोहारा मार्ग का निर्माण एवं उन्नयन क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। इस सड़क की आवश्यकता को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से आवाज उठाई और निरंतर प्रयास किए। आज इस मांग को शासन की स्वीकृति मिलना क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम सुकुलदैहान, रुआतला, कसारी, पुरैना, सलटिकरी सहित आसपास के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर सड़क संपर्क एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों तथा आम नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने मंडल भाजपा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा, महामंत्री रामचरण वर्मा, महामंत्री तामेश्वर साहू, हनुमान सिन्हा जयपाल सिन्हा, बिसेसर वर्मा, धनेसर वर्मा, फागुलाल वर्मा, शशि साहू, शैलेश वैष्णव, हरगुण साहू, मुकुंद सेन, टेवश्वर वर्मा, ओमकार वर्मा, मूलचंद बंजारे, दिनेश वर्मा, पूरन वर्मा सहित क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों एवं नेताओं ने सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
Uploaded Image


THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने