Photo from Amar lalwani

Photo from Amar lalwani

*दीपावली मिलन समारोह में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, वरिष्ठ नेताओं ने दिया संगठन की एकजुटता और समर्पण का संदेश*

भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव द्वारा बिंदल लॉन, डोंगरगढ़ में दीपावली मिलन एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस पारिवारिक मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली मिलन केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का अवसर नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण एवं निष्ठा से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खूबचंद पारख ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भी अपने संबोधन में दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता नकारात्मकता को छोड़कर संगठन के साथ सामंजस्य रखते हुए सरकार की योजनाओं को सकारात्मक भाव से जनता के बीच रखें । उन्होने दीपावली मिलन के आयोजन को आपसी मेल-मिलाप, आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। श्री यादव ने आयोजन के लिए प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव को साधुवाद भी दिया ।
   मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता, समर्पण और सक्रियता को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं। श्री यादव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में ही महतारी वंदन योजना सफलता से संचालित हो रही है बाकी दूसरे राज्यों में झारखंड,हिमाचल, आंध्र में यह योजना दम तोड़ रही है परंतु यहां विष्णु देव की सरकार ने ईमानदारी के साथ समय पर महतारी बहनो के खाते में पैसा डाला है, श्री यादव ने कहा कि जैसे दीप से दीप जलता है वैसे ही कार्यकर्ता ही दुसरे कार्यकर्ता को चार्जिंग कर योजनाओं को आगे बढ़ाएं।
सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय और सामूहिक भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
  कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के आग्रह पर भाजपा की महिला नेत्रियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा का प्रतीक पारंपरिक **सुवा नृत्य** प्रस्तुत किया। सुवा नाचा की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया और पूरा वातावरण उल्लास, आनंद एवं पारिवारिक आत्मीयता से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों के साथ इस प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश किसान मोर्चा के प्रकल्प के प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आभार व्यक्त पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर ने किया

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम जी भारती, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत महापौर मधुसूदन यादव, विनोद खांडेकर, शशिकांत द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,उपाध्यक्ष किरण साहू, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, भरत वर्मा, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख,राजगामी संपदा से पूर्णिमा साहू,मनोज निर्वाणी, डा. नीरेन्द्र साहू,प्रदीप गांधी, चन्द्रिका डडसेना, हरविंदर सिंह मंगे , लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, कुलवंत कक्कड़, मधु अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, अमित जैन, उमा महेश वर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, विजेंद्र सिंह ठाकुर, जैन कुमार मेश्राम, मंडल अध्यक्ष सौमित्र सोनी, अनिल सिन्हा ,जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चन्द्राकर, किरण बारले, सावन वर्मा, रवि सिन्हा, राजा माखीजा, विद्यायक एवं सांसद प्रतिनिधि रुपचंद भीमनानी, तरुण हथेल ,हरीश शर्मा, वीरेंद्र सोनी राधेश्याम गुप्ता, शैंकी बग्गा, दादूराम सोनकर, मनीष सोनी, प्रकाश बिंदल, तुलसी मिश्रा, लक्ष्मी यादव, ज्योति बड़वाईक, नादान सेन विशेष रूप से उपस्थित थे ।
दीपावली मिलन एवं समरसता भोज का यह आयोजन भाजपा परिवार के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव, संगठनात्मक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर उदाहरण बना।

THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988

Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने