PRORJN_24_NOVEMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS

PRORJN_24_NOVEMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 150 बोरी धान वाहन सहित जप्त
- कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से लाए जा रहे धान पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव 24 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से लाए जा रहे 150 बोरी धान को वाहन सहित जप्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट में धान परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ सुनिश्चित करने तथा अवैध धान की खपत रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।
क्रमांक 96         -------------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने