जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
किसान किशलाल साहू को धान का मिला वाजिब दाम, सेहत का भी रखा गया ख्याल
- धान बेचने पहुंचे किसान किशलाल ने कराया निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
- कृषक उन्नति योजना से छोटे किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल
- किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति व्यक्त किया आभार
राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा भी मिल जाए, तो यह खुशी और बढ़ जाती है। ऐसी ही खुशी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिहावबोड़ के किसान श्री किशलाल साहू के चेहरे पर देखने को मिली। वे धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में अपनी मेहनत से उपजाए 31 क्विंटल धान का विक्रय करने पहुंचे थे। उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर देखकर उन्होंने सबसे पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसके बाद धान की तौलाई कराई।
किसान श्री किशलाल साहू खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती-किसानी और मजदूरी की व्यस्तता के बीच धान उपार्जन केन्द्र में ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत हो रही है।
किसान श्री किशलाल साहू ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विशेषकर छोटे किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बेहद लाभदायक है। खेती-किसानी में कई बार अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में भी योजनांतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बोए गए धान के रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि मिलने से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। किसान श्री किशलाल साहू ने किसानों की मेहनत का सम्मान करने, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 115 -----------------
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी
- अब तक 12 हजार 594 किसानों ने किया धान विक्रय
- जिले में अब तक 49 हजार 322.08 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
- आज 1591 किसानों से 6 हजार 786.84 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
- अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- आज 2 प्रकरणों में 185 क्विंटल अवैध धान एवं एक वाहन जप्त
राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक 12 हजार 594 किसानों से 49 हजार 322.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए 1716 टोकन जारी किए गए थे, जिसमें 7 हजार 847.16 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। आज 1591 किसानों से 6 हजार 786.84 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जारी टोकन के विरूद्ध 92.72 प्रतिशत किसानों ने अपने धान का विक्रय किया। आगामी धान खरीदी दिवस 30 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में 1874 टोकन जारी किए गए हैं, जिसमें 8 हजार 317.67 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।
अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अमले द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज मंडी राजनांदगांव द्वारा 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 343 कट्टा (185 क्विंटल) अवैध धान एवं एक वाहन जपत किया गया। मोहारा रोड नंदई स्थित एक पोहा मिल से 163 कट्टा (65 क्विंटल) धान जप्त किया गया। लाइसेंस में निर्धारित सीमा से अधिक धान का भंडारण करने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य से अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन सहित 180 कट्टा (120 क्विंंटल) धान जप्त किया गया। जिले में अब तक अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के 38 प्रकरण दर्ज कर 7 हजार 865 कट्टा (3 हजार 355.30 क्विंटल) धान एवं 5 वाहन जप्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्रमांक 116 -----------------
नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार की जा रही पहल
राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा उद्यानों के संरक्षण, संवर्धन एवं जीर्णोद्धार के लिए पहल की जा रही है। त्रिवेणी परिसर उद्यान का संधारण प्राथमिकता से किया जाएगा। नेहरू उद्यान में क्षतिग्रस्त झूलों सहित अन्य सुविधाओं की मरम्मत की जाएगी। फ्लाईओवर के नीचे सूखे पेड़ों के स्थान पर मौलश्री के नए पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। बल्देवबाग एवं कलेक्टोरेट के पीछे की सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। डोंगरगांव रोड, बाईपास एवं खैरागढ़ रोड में निगम सीमाक्षेत्र की सड़कों का नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों तथा बसंतपुर रोड एवं रानी सागर से चौपाटी जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को सूचित किया गया है। बसंतपुर रोड में पाईप लाईन विस्तार के कारण क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग को पुनरू दुरूस्त किया जाएगा।
नगर निगम के विद्युत अमले द्वारा अंडरब्रिज एवं फरहद चौक की बंद लाईटों की मरम्मत कर ली गई है। वर्तमान में अंडरब्रिज में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था है। दीपावली के दौरान निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा दो पालियों में युद्ध स्तर पर सफाई की गई। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 6 से 7 टन कचरे का उठाव किया जाता है, वहीं दीपावली के दौरान 12 से 13 टन कचरे का उठाव किया गया। शासकीय मुद्रणालय के सामने एवं पटाखा दुकान स्थल की सफाई कर ली गई है। आवश्यकतानुसार मैदान का समतलीकरण किया जाएगा। बूढ़ासागर सहित शहर के तालाबों की नियमित सफाई के साथ नागरिकों को कचरा एवं पूजा सामग्री नहीं डालने की समझाईश दी जा रही है। जिला अस्पताल के सामने स्थित नाले की पुन: जेसीबी से सफाई कराई जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में नालियों की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही है। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, निरीक्षण एवं मरम्मत की जा रही है। गोल बाजार में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए आकांक्षी शौचालय का निर्माण किया गया है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी शौचालयों की व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी।
महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार राहुल नगर में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए पानी टंकी, वाल्व एवं पाईप लाईन की जांच की जा रही है। कमला कॉलेज रोड-कौरिनभाठा तालाब मार्ग में नल कनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढों को जल आपूर्ति परीक्षण के बाद भरा जाएगा। हाट बाजार में पात्र हितग्राहियों को पसरा आबंटित करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पौनी पसारी योजना अंतर्गत रेवाडीह, कमला कॉलेज रोड, हल्दी एवं बल्देवबाग में निर्मित चबूतरों का आबंटन किया गया है। व्यवसाय नहीं करने वाले आबंटनधारियों को नोटिस देकर पुन:आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी। जोगी नगर के रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पेण्ड्री में निर्मित सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला आवासों में व्यवस्थापन का विकल्प दिया गया है। महापौर द्वारा रहवासियों से चर्चा कर वर्तमान में नहीं हटाने की समझाईश देते हुए पट्टा संबंधी मांग के लिए तहसीलदार को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम क्षेत्र की 20 सिटी बसों में से वर्तमान में 3 बसें संचालित हैं। शेष 17 बसों की मरम्मत के लिए संचालकों को पत्र लिखा गया है तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए टीम गठित की गई है। मरम्मत के लिए शासन से अनुमति भी चाही गई है। बकाया प्रीमियम के लिए संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। ममता नगर, हीरामोती लाईन, नंदई सहित अन्य क्षेत्रों में निर्माण सामग्री का मलबा फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। फ्लाईओवर के नीचे गंदगी फैलाने एवं अवैध रूप से संचालित ठेला-खोमचा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा खाद्य विभाग के सहयोग से अवैध रूप से संचालित मांस विक्रेताओं की जांच कर कार्रवाई की गई है। गोल बाजार के मछली व्यवसायियों को बकाया किराया एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में राजगामी संपदा न्यास द्वारा नोटिस जारी किया गया है। व्यवसायियों को नंदई में निर्मित मटन मार्केट में स्थानांतरित करने के लिए भी पहल की जा रही है।
क्रमांक 117 -----------------
धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा ख्याल
- जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार लगाया जा रहा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
- चार धान उपार्जन केन्द्रों में 83 किसानों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
- किसानों के साथ हमालों एवं समिति के कर्मचारियों को भी मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में किसानों के रक्तचाप, शुगर एवं यूरिन की जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ एवं कोलिहापुरी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 14, कोहका में 24, रतनभाठ में 15 एवं कोलिहापुरी में 30 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में किसानों के साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत समिति के कर्मचारियों एवं हमालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसान श्री बाल कुमार जांगड़े, श्री कामता प्रसाद एवं श्री ईश्वर साहू, कोहका में श्री शुभम टेकाम, श्री भागवत राम सिन्हा एवं श्रीमती जगबाई, रतनभाठ में श्री विनोद कुमार साहू, श्री मनोज कुमार यादव एवं श्री शेर सिंह तथा कोलिहापुरी में श्री मोतीलाल परधी, श्रीमती सुशीला बाई निषाद एवं श्री लोकेश कुमार लहरे सहित अन्य किसानों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। खेती-किसानी की व्यस्तता के बीच किसानों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। एक ही स्थान पर धान विक्रय एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिलने से किसानों के समय की भी बचत हो रही है। जिला प्रशासन की यह पहल किसानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज का विक्रय करने के लिए आने पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की गई है।
क्रमांक 118 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/