India Fact News

कोई टाइटल नहीं



--# अंजोरा और आरला में नवीन धान खरीदी केंद्रों का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – सचिन बघेल

**राजनांदगांव, 15 नवंबर।** किसानों की सुविधा और धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की दिशा में आज अंजोरा एवं आरला में नवीन धान खरीदी केंद्रों का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने दोनों समितियों में पहुंचकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया तथा किसानों से भेंट-मुलाकात कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अंजोरा सोसाइटी के नवीन धान खरीदी केंद्र से पांच गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें टेडेसरा, देवदा, मगरलोटा, कोपेडीह एवं अंजोरा के किसान शामिल हैं। इसी प्रकार आरला सोसाइटी के माध्यम से मोखला, आरला एवं बुच्चीभरदा गांव के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी।

सचिन बघेल ने कहा कि पहले इन गांवों के किसानों को अपना धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की परेशानी होती थी। अब अंजोरा एवं आरला में नए खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से किसानों को अपने गांव के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे परिवहन संबंधी परेशानी कम होगी और धान खरीदी प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धान खरीदी केंद्रों की संख्या और सुविधाओं में विस्तार इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

नवीन केंद्रों में खरीदी के पहले ही दिन पहुंचे किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। किसानों ने स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988



Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने