Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका सिवनी विधानसभा प्रत्याशी भाजपा में शामिल

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका सिवनी विधानसभा प्रत्याशी भाजपा में शामिल

 






 (अब्दुल काबिज़ खान)लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जी हा ये झटका लगा है सिवनी से जहा विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी एवं को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बी डी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभी तक प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं आया था। विधानसभा चुनाव में लगभग एक लाख वोट हासिल करने वाले आनंद पंजवानी का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान होगा। 



31 मार्च को कई और लोग थाम सकते है भाजपा का दामन --31 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का घंसौर आगमन होना है जो लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद पंजवानी के भाजपा में आने के बाद उनके सैकड़ो समर्थक 31 मार्च को घंसौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं जिसमें सिवनी विधानसभा के अलावा केवलारी और बरघाट विधानसभा के कई लोग के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items