:
नागपुर - दिनांक 14 अप्रैल
महामानव, भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बजरंगनगर मित्र परिवार की ओर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबासाहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगरसेविका सौ. साहनवी रवि तुरडकर, (शिंदे गुट) शिवसेना के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम (हितेश) मुंदाफळे, प्रमोद टाकसांडे, साहिल (सोनू) देठे, स्वप्नील शेंडे, रितिका पोफरे, नारायण देठे, मनोज केळझरे, प्रमोद वाहने, सचिन हाडके, धीरज गाणार, अशोक पाटील, प्रशिल देठे, रूपचंद वासनिक, ज्योति देठे, प्रिया मुंदाफळे, पिंकेश्वरी गाणार, वंदना पोफरे, अंजली पाणबुडे, देविका गजभिये, शिल्पा केळझरे, यशोधरा हाडके, पल्लवी शेंडे, करुणा गजभिये, रेखा मेश्राम, भावना गणवीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण और अनुशासित माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर बाबासाहेब के विचारों पर चलने और समाज में समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
