नागपुर – आदिवासी उड़ान बहुउद्देशीय विकास संस्था, नागपुर की ओर से 14 अप्रैल को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती सेवादल नगर, नागपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिडाम (अध्यक्ष, नागपुर शहर गोंगपा) ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में प्रशिलजी कोडापे और श्रीमती निलीनी ताई दडांजे उपस्थित रहे। मान्यवरों ने अपने प्रेरणादायी मार्गदर्शन से कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं संचालन सौ. गंगाताई डी. टेकाम ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर न्याय, समता और बंधुता का अनोखा संगम थे। उनके विचारों ने लाखों लोगों का जीवन उज्ज्वल किया और अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति प्रदान की। भारत के संविधान के शिल्पकार के रूप में बाबासाहेब ने केवल कानून नहीं बनाए, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनका संघर्ष आज भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सौ. किर्तीताई युवनाते ने किया। इस अवसर पर सौ. नम्रताताई टेकाम, सौ. माधुरीताई मरकाम, सौ. वंदनाताई मरकाम, सौ. वर्षाताई परचाके, सौ. कमलताई आत्राम, सौ. अर्चनाताई कुळमते, सौ. शिल्पाताई कुंभरे सहित बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी उपस्थि
त रहे।
