नागपुर: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 12 अप्रैल को नगर माहेश्वरी महिला समिति नागपुर के तत्वावधान में सभी जोनों के सहयोग से समर्पण भोजनशाला में धर्मार्थ सेवा संकल्प के तहत अन्नदान एवं श्रमसेवा का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपक्रम के अंतर्गत महिलाओं ने गरीबों को भोजन वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मेडिकल चौक स्थित समर्पण भोजनशाला, श्री हनुमानजी राठी द्वारा संचालित है, जिसमें अरविंद खंडेलवाल, सौ. पूनम राठी, सौ. पूजा राठी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहता है। यह संस्था पिछले 25 वर्षों से मेडिकल अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन, फल, दवाइयां तथा ठहरने हेतु 60 बेड की व्यवस्था उपलब्ध कराती है। साथ ही प्रतिदिन मरीजों के लिए 20 लीटर दूध की व्यवस्था भी की जाती है। इस सेवा भावना और समर्पण को समिति ने नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ठंडे मटकों की विधिवत पूजा से हुआ। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सौ. मंजू चांडक, संरक्षक डॉ. कमला मोहता, सरला बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राठीजी एवं उनकी टीम का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा भगवान श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की।
इस आयोजन में सचिव पूजा राठी, संगीता मंत्री, निशि सांवल, भावना कुलधरिया, काजल बागड़ी, प्रमिला डागा, कल्पना मूंधड़ा, तरुणा पनपालिया, श्वेता राठी, ममता राठी, काजल राठी, विनीता राठी, श्रीकांता काबरा, वंदना चांडक सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
साथ ही सौ. शांति कोठारी, कमलेश बियानी, सविता मूंधड़ा, लीना भट्टड़, ललिता कोठारी, सरिता राठी, सुधा मनियार, तृप्ति भैया, मनीषा चांडक, अलका बियानी, प्रिया बाहेती, अनीता पसारी, मंजू हुरकुट, सरिता सारडा, किरण भट्टड़, ममता मंत्री, सरोज भट्टड़, राधिका राठी, सरिता जाजू, संगीता कोठारी, लता गांधी, कंचन तोषनीवाल, स्वाति सांवल, सोनल सारडा, डॉ. रविकांता लड्ढा, आनंदी लद्धड़ एवं अन्य बहनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सं
पन्न हुआ।
