ऑल इंडिया समता सैनिक दल सिवनी जिले के अंतिम छोर पर कुरई क्षेत्र के खवासा के पास स्थित ग्राम तेलिया में ऑल इंडिया समता सैनिक दल रजिस्टर्ड ग्रामीण शाखा का गठन आयुष्मान डीडी वासनिक की अध्यक्षता में सर्वप्रथम महाकारूणिक तथागत बुद्ध और परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की वंदना करने के पश्चात गठन किया गया जिसको डॉ बी सी ओके एडवोकेट सुरेंद्र बारमाते आयुष्मान मेंढे नागपुर आयुष्मान बेलेकर नागपुर हिरकने जी गोवर्धन भालेकर परमहंस हिरकणी कुरई आदि ने संबोधित किया जिसमें समता सैनिक दल की क्यों आवश्यकता है क्यों गठन किया जाना चाहिए आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
ग्राम तेलिया सिवनी जिले का अंतिम गांव है जिसमें उपस्थित जनता के सामने निम्नानुसार गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष माधवराव कर्मकर उपाध्यक्ष भाऊराव संबरकर सचिव दिनेश हिरकन सहसचिव रमेश पवनिकर कोषाध्यक्ष सुभद्रा बाई चंदनखेडे के अलावा सरिता करम कर विजय कुमार हिरकन काशीराम कवाडे अर्चना कर्मकर ललिता कर्मकर सर्वे सला कवाडे दीपमाला सोनकर सुनीता संबरकर आरती कावड़ मंगला कवाडे अशोक हिरकन बाबूराव संबरकर आदि को कार्यकारिणी में लेकर सभी को बधाई दी गई। कार्यक्रम में राहुल बोधी द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया और अमर दास डोंगरे भाऊ दास भालेकर संदीप मरावी तथा आसपास के ग्रामीण की उपस्थिति सराहनीय रही।
प्रेषक
डीडी वासनिक ऑल इंडिया समता सैनिक दल रजिस्टर्ड शिवनी एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश
शिवनी दिनांक 13 अगस्त 2026