जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा की कहानी
- सुरेश पटेल का पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से श्री सुरेश पटेल को मिला पक्का आवास
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चैतुखपरी निवासी श्री सुरेश पटेल का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ है। श्री सुरेश पटेल ने बताया कि पत्नी और बेटा के साथ पहले कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास करते थे। वह अपनी आजीविका के लिए हस्तकला एवं मूर्ति निर्माण व पेंटिग का कार्य करते हैं तथा समय-समय पर मजदूरी भी करते हैं। उनकी पत्नी भी मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। कच्चे मकान में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाने से कठिनाईयां होती थी। साथ ही घर में पानी आने से मूर्ति निर्माण एवं पेंटिंग कार्य भी प्रभावित होते थे। सीमित आमदनी के चलते वे अपने परिवार के लिए सुरक्षित और पक्का आवास बनाने में असमर्थ थे।
श्री सुरेश पटेल ने बताया कि इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से आवास प्लस सर्वे सूची में उनका नाम दर्ज होने की जानकारी मिली। ग्राम पंचायत में बैंक खाते एवं आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद आवास स्वीकृति हेतु प्रक्रिया की गई। कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति की सूचना मिली। बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त होने पर मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस तरह योजना के तहत तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रूपए की आवास सहायता राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 95 दिवस की मजदूरी का लाभ भी मिला। उन्होंने प्राप्त सहायता राशि से परिवार के लिए पक्का मकान बनवाया। पक्का आवास का सपना पूरा होने से उनका परिवार सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है और उनके हस्तकला एवं मूर्ति निर्माण व पेंटिंग कार्य में भी परेशानी नहीं हो रही है। श्री सुरेश पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक 121 -----------------
सेवा की कहानी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती मंजू पटेल को मिला आर्थिक लाभ
- बेटी के भविष्य के लिए खोला सुकन्या समृद्धि खाता
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वे मातृत्व के दौरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचानपार निवासी श्रीमती मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किया है।
श्रीमती मंजू पटेल ने प्राप्त राशि से अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है। उनका यह कदम बेटी की शिक्षा एवं भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचत करने की सकारात्मक पहल है। श्रीमती मंजू पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त राशि को तत्काल खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। सुकन्या समृद्धि खाते के माध्यम से बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिले आर्थिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया है।
क्रमांक 122 -----------------
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में वार्डों के लिये हुआ मैगा कैम्प
- शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देकर नशा मुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ
- अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर बुधवार को वार्ड नं. 29 से 36 एवं 47,49,50 व 51 के लिए हाई स्कूल लखोली में शिविर
राजनांदगांव 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाये जाने की कडी में वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिए आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल मेें नागरिकों की समस्या से संबंधी आवेदन प्राप्त कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में जहॉ श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं निकाय संबंधी प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, योजना जैसी शासन की लाभकारी योजना का लाभ लेने जानकारी दी गयी, वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताकर समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गयी। इसी प्रकार अन्य विभाग के स्टॉल भी लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी तथा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही जन सम्पर्क विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देेकर जनमन पत्रिका, ब्रोशर व पाम्पलेट का नि:शुल्क वितरण किया गया।
आज के शिविर में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित संबंधित वार्ड के पार्षदों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन राजेश यादव, पार्षद सर्वश्री हेमंत शेखर यादव, जैनम बैद, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, डुरेन्द्र साहू ने शिविर का जायजा लेकर वार्डवासियो की आवेदन करने मदद कर शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए। शिविर में वार्डवासियों से विभिन्न सेवाओं से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 7 एवं शिकायत के 4 आवेदन मिले। आवेदनों में श्रम विभाग के 1, निराश्रित पेशन के 3, राजस्व विभाग के 1, जल विभाग के 6 आवेदन में दो मांग एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार एन्ट्री कर प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य सभी विभाग एक जगह बैठकर नागरिकों की समस्या का निराकरण करना एवं उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मेे जानकारी देकर लाभान्वित करना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल शून्य करने आवेदन करने की अपील किये।
शिविर की अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को हाई स्कूल लखोली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड नं. 29 से 36 तक एवं वार्ड नं. 47,49,50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किये जायेगे। आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
क्रमांक 123 -----------------
सेवा की कहानी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता
श्रीमती प्रियंका साहू को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और नवजात शिशु की देखभाल में मिली मदद
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाइयों, स्वास्थ्य जांच तथा नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। योजना से महिलाओं को मातृत्व के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में आवश्यक सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मचानपार निवासी श्रीमती प्रियंका साहू लाभान्वित हुई हैं। श्रीमती साहू ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के बेहतर पोषण के लिए फल, दाल, दूध, दलिया सहित अन्य पौष्टिक आहार खरीदने में किया। श्रीमती प्रियंका साहू ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाइयां खरीदने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए अस्पताल आने-जाने में होने वाले खर्चों को पूरा करने में भी मददगार रही है। इसके अलावा नवजात शिशु के लिए डायपर, कपड़े तथा मां और बच्चे की स्वच्छता एवं साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक सामग्री खरीदने में भी राशि का उपयोग किया गया है। उन्होंने योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 124 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/