PRORJN_12_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

PRORJN_12_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा की कहानी
पीएम-राहत योजना से कुंदन दास को मिला नया जीवन
- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुंदन दास के लिए वरदान बनी पीएम-राहत योजना
- कैशलेस उपचार से लौटी चेहरे पर मुस्कान
- बेहोशी की हालत में पहुंचे थे अस्पताल, अब स्वस्थ होकर चल-फिर और हंस-बोल रहे कुंदन दास
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एसोर्ड ट्रीटमेंट योजना (पीएम-राहत योजना) जीवनरक्षक साबित हो रही है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी योजना का लाभ मिलने से राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगदई निवासी श्री कुंदन दास साहू को नया जीवन मिला है। देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री साहू को बेहोशी की हालत में राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम-राहत योजना के तहत समय पर मिले उपचार से अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। वे फिर से चलने-फिरने और हंसने-बोलने लगे हैं।
श्री कुंदन दास साहू ने बताया कि दुर्घटना के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। ऐसे कठिन समय में पीएम-राहत योजना उनके और उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी। योजना के तहत कैशलेस उपचार मिलने से परिवार को इलाज के तत्काल खर्च की चिंता से राहत मिली। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की देखरेख में बेहतर उपचार से उनकी सेहत में सुधार हुआ। श्री साहू ने भावुक होकर कहा कि जब वे अस्पताल आया था, तब बेहोशी की हालत में थे। उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी। आज वे हंस-बोल रहे हैं और चल-फिर पा रहे हैं। यहां डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने बहुत अच्छे से इलाज किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना बहुत बड़ी राहत है।
गोल्डन ऑवर में उपचार से जीवन बचाने की पहल -
पीएम-राहत योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद महत्वपूर्ण शुरूआती समय अर्थात गोल्डन ऑवर में घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 34 शासकीय एवं 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। श्री कुंदन दास साहू ने कहा कि संकट की घड़ी में समय पर उपचार और शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिलने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के जीवन में भी नई उम्मीद जग सकती है। पीएम-राहत योजना ने न केवल उनके उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उनके परिवार को भी बड़ी चिंता से राहत दिलाई।
क्रमांक 117 -----------------
सेवा की कहानी
कौशल कुमार के लिए धूप बनी बचत की ताकत
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य
- शासन की 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से घर की छत बनी बिजली उत्पादन का स्रोत
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराकला निवासी कृषि मजदूर श्री कौशल कुमार के बिजली खर्च को बचत में बदल दिया है। सीमित आय से परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री कौशल कुमार को पहले सामान्य दिनों में लगभग 1000 रूपए और गर्मी के मौसम में 1500 रूपए तक मासिक बिजली बिल चुकाना पड़ता था। अब घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगने से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे होने वाली बचत का उपयोग वे परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।
श्री कौशल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित सूर्य सभा के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सीमित आय के कारण सोलर पैनल लगवाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन शासन की सब्सिडी और बैंक से आसान किस्तों में मिली वित्तीय सहायता ने उनकी राह आसान कर दी। योजना के तहत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई।
श्री कौशल कुमार के लिए अब घर की छत बिजली उत्पादन का स्रोत बन गई है। सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ हर महीने बिजली बिल पर खर्च होने वाली राशि की बचत हो रही है। शासन की इस योजना ने कृषि मजदूरी पर निर्भर परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया है। श्री कौशल कुमार ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 118 -----------------
विशेष आलेख
धरती आबा अभियान से जनजातीय गांवों में विकास को मिल रही गति
- जिले के 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित, 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण
- 297 आदि साथी जनजातीय परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे में सक्रिय
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के 105 जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं एवं शासकीय सेवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को प्रारंभ इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, बिजली, आजीविका सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है। अभियान के अंतर्गत जिले के चार विकासखंडों के 105 गांव चयनित किए गए हैं। इनमें छुरिया के सर्वाधिक 67, डोंगरगढ़ के 28, डोंगरगांव के 8 एवं राजनांदगांव विकासखंड के 2 गांव शामिल हैं। सभी 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण हो गई है। इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 297 आदि साथी जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अभियान के तहत 15 जून से 15 जुलाई 2025 तक आयोजित विशेष संतृप्ति शिविरों में जनजातीय परिवारों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड मौके पर तैयार कर वितरित किए गए। इससे दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली। आदि सेवा केन्द्रों एवं आदि साथियों की सक्रिय सहभागिता से जनजातीय परिवारों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच बढ़ रही है। यह अभियान जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
क्रमांक 119 -----------------
सेवा संकल्प अभियान
सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी
- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण
- जनमन पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को नागरिकों ने सराहा
राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पाम्पलेट्स एवं पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्टॉल में पहुंचे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रचार सामग्री प्राप्त की और शासन की योजनाओं की जानकारी ली।
जनमन पत्रिका की उपयोगी जानकारी को नागरिकों ने सराहा
राजनांदगांव निवासी श्री भूपेन्द्र वारडेकर ने बताया कि जनमन पत्रिका में शासन की योजनाओं के साथ बस्तर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। कुंआ चौक नंदई निवासी श्रीमती दुलारी बाई यादव ने पत्रिका में प्रकाशित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया। ग्राम सलौनी घुमका निवासी श्री दीनबंधु यादव ने कहा कि शिविर से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी मिल रही है। इसी तरह श्री कपिल यादव, श्री चेतन यादव, श्री यशु यादव, श्रीमती दुर्गा हेड़ाऊ सहित अन्य नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जनसंपर्क विभाग की पहल की सराहना की।
क्रमांक 120 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने