3 महीने से नहीं मिली पेंशन, दिव्यांगों ने CM को सौंपा ज्ञापन

3 महीने से नहीं मिली पेंशन, दिव्यांगों ने CM को सौंपा ज्ञापन

 


 दिनांक 10/05/2026 को *भाजपा दिव्यांग विकास आघाड़ी नागपुर महानगर* की ओर से शाम 8:00 बजे मुख्यमंत्री शासकीय निवास रामगिरी, सिविल लाइन, नागपुर में *मुख्यमंत्री मा. श्री देवेंद्रजी फडणवीस साहब* से *शहर अध्यक्ष शेषराव उर्फ बालू मांडवकर* के नेतृत्व में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 2 महीनों से तथा अब तीसरा महीना शुरू होने के बावजूद सभी दिव्यांग नागरिकों द्वारा DBT, eKYC और UDID अपडेट करने के बाद भी नागपुर जिले सहित पूरे महाराष्ट्र में दिव्यांग भाइयों को संजय निराधार योजना की पेंशन प्राप्त नहीं हुई है। बड़ी संख्या में दिव्यांग नागरिक इसी पेंशन पर निर्भर हैं, जिसके कारण उन्हें जीवन यापन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य एवं नागपुर जिले के दिव्यांग नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश जारी कर पिछले 2 महीनों की बकाया राशि तथा वर्तमान माह की पेंशन जल्द से जल्द जमा कराने की मांग की।


इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से जल्द चर्चा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।


इस अवसर पर *लोकसभा प्रभारी मनोज धोटे*, *शहर महामंत्री राजकुमार कारेंगल*, झिंगाबाई टाकली मंडल पश्चिम अध्यक्ष *विजय चौरसिया* तथा *नरेंद्र अंबुले* उपस्थि

त थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने