जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा की कहानी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रौशन हुआ सहदेव का घर
- प्रतिमाह 1800 रूपए की हो रही बचत, बिजली बिल हुआ शून्य
- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से होगी आमदनी
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही बिजली बिल से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से हितग्राही अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर बिजली की बचत कर रहे हैं। साथ ही अन्य बिजली उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम आलिवारा निवासी श्री सहदेव वर्मा मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। परिवार बड़ा होने के कारण घर में बिजली की खपत ज्यादा होने के कारण प्रतिमाह 1600 से 1800 रूपए तक बिजली बिल आता था, जो उनके लिए बड़ी समस्या थी। इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत आलिवारा में आयोजित सूर्य सभा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। पंचायत सचिव ने सूर्य सभा में बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जा रहा है। योजना के तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार द्वारा 78000 रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही घर पर सोलर पैनल लगाने के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री सहदेव वर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं बिजली बिल से मिलने वाली राहत को देखते हुए योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया गया। जल्द ही योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि बैंक खाते में प्राप्त हो गई। उन्होंने बताया कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और प्रतिमाह 1600 से 1800 रूपए की बचत कर रहे है। इसके साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर विद्युत विभाग को ग्रिड में जमा किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा।
श्री सहदेव वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उनके जीवन में आर्थिक राहत और बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आयी है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार को आर्थिक संबल मिला है तथा अतिरिक्त विद्युत उत्पादन से आर्थिक लाभ मिलेगा। अब वे बचत की राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रहे है। उन्होंने कहा कि योजना ने उनके घरेलू खर्च को कम करने के साथ ही परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने में भी मदद की है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सभी वर्गों के परिवारों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उनके घर पर सौर पैनल लगने से ग्रामीणों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अन्य ग्रामीण भी घरों पर सौर पैनल लगाने के लिए आगे आ रहे है। श्री सहदेव वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अनुदान देने और बिजली बिल से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
क्रमांक 147 -----------------
सेवा संकल्प अभियान
- वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन
- सहायक उपकरण हेतु 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों का पंजीयन
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग तथा भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राजनांदगांव नगर निगम एवं जनपद पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करने हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु मूल्यांकन शिविर जिले के वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगर पंचायतों में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया था और पात्र हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को विकासखंड एवं नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले मूल्यांकन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराने की अपील की। शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्रकार, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती अनीता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला टाकेश्वर सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण बारले, श्रीमती पुष्पा उइके, पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री शैकी बग्गा ने भी संबोधित किया।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर के माध्यम से चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को आगामी सहायक उपकरण वितरण शिविर के माध्यम से व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टूल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी तीन साईज, टेट्रापेड, फोल्डिंग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, वनी ब्रेस, पोलीमर जेल, एल एस बेल्ट वाकर फोल्डिंग, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण तथा दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, फोल्डिंग व्हील चेयर, मोटराईज ट्रायसायकल, बैसाखी, कोहनी साईज 1 एवं 2 बैसाखी छोटा, मिडियम व बड़ा साईज, वाकिंग स्टीक, ब्रेल केल फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, लेप्रोसी सू, मोबाईल फोन, सुगम्य केन टीएलएम किट, कैलिपर्स जॉय स्टिक व्हील चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष साहू सहित नगर निगम, जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव के अधिकारी व कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन, नागरिक उपस्थित थे। शिविर का संचालन समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार श्री वीरसिंह साहू द्वारा किया गया।
क्रमांक 148 -----------------
सेवा की कहानी
- फसल विविधीकरण की ओर बढ़े किसान श्री एवन साहू ने 56.5 एकड़ में अपनाई वैकल्पिक फसलों की खेती
- धान की जगह वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाया लाभ का रास्ता
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2026। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल लगाने वाले कृषकों को 15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए सहकारी समिति के माध्यम से कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना आवश्यक है। कृषक उन्नति योजना लाभ लेने के लिए डोंगरगांव विकासखंड ग्राम धौराभांठा के प्रगतिशील कृषक श्री एवन साहू ने खरीफ सीजन में पारंपरिक धान फसल के बदले अन्य वैकल्पिक फसल लगाया है। उन्होंने वैकल्पिक फसल के रूप में 30 एकड़ में कपास, 12 एकड़ में सोयाबीन, 12 एकड़ में रागी, 2 एकड़ में औषधी फसल एवं आधा एकड़ में अरहर की फसल लगाया है। किसान श्री एवन साहू ने धान फसल में अधिक जल मांग, कीट व्याधि का प्रकोप एवं बदलते मौसम के साथ लगातार आ रही उत्पादन में कमी को देखते हुए फसल परिवर्तन अपनाया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक करने हेतु संचालित विशेष अभियान एवं कार्यशालाओं में भाग लिया। साथ ही क्षेत्रीय कृषि अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर अपने खेत में धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाई है। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा भी कराया है।
किसान श्री एवन साहू ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उनके खेत में सोयाबीन एवं रागी बीज उपलब्ध कराते हुए प्रदर्शन आयोजित किया गया। उन्होंने दलहन-तिलहन एवं नगदी फसल भी लगाया है। किसान श्री एवन साहू अन्य किसानों को क्षेत्र में पानी की कमी और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अन्य वैकल्पिक फसल दलहन-तिलहन, मक्का, मोटे अनाज, अन्य सब्जी वाली फसल को लगाकर ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। किसान श्री एवन साहू रबी एवं ग्रीष्मकालीन में धान फसल नहीं लगाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण किसानों जागरूक कर रहे है। साथ ही रबी सीजन में दलहन-तिलहन फसल के साथ नगदी फसल के रूप में औषधी फसल लगाने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए आत्मा योजना अंतर्गत किसान श्री एवन साहू की औषधी फसल की उन्नत खेती एवं विक्रय हेतु बाजार की जानकारी देने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 149 -----------------
26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के इण्डोर हॉल में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल मनोरंजन के साथ-साथ जीवन में आगे बढऩे के अवसर भी प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोच एवं आयोजकों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने कहा। अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ श्री सुशील कोठारी ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने खेल क्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में रोशन करे। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग से 220 बालक एवं 300 बालिका कुल 520 प्रतिभागी एवं 100 ऑफिसियल्स सम्मिलित हुए है। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। बैडमिंटन, योगा एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में रॉयल किड्स कावेन्ट स्कूल राजनांदगांव के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, फील्ड मार्शल श्री शैलेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी खिलाड़ी, कोच एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती शीतल दास एवं व्यायाम शिक्षक श्रीमती सोमू प्रसन्ना द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री देवेन्द्र ठाकुर ने किया।
क्रमांक 150 -----------------
राजनांदगांव जिले में अब तक 5919.2 मिमी वर्षा दर्ज
- जिले में आज 25.8 मिमी बारिश हुई
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 5919.2 मिमी बारिश एवं औसत 845.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 857 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 836 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1049.3 मिमी, घुमका तहसील में 665 मिमी, छुरिया तहसील में 781.8 मिमी, कुमरदा तहसील में 976.5 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 753.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1049.3 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 25.8 मिमी एवं औसत 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 6.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 0 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 4.2 मिमी, घुमका तहसील में 3.5 मिमी, छुरिया तहसील में 6 मिमी, कुमरदा तहसील में 4.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 6.2 मिमी दर्ज की गई है।
क्रमांक 151 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/