जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग ( छ. ग.)
समाचार
प्रेस वार्ता
दुर्ग 11 नवम्बर 2026 / निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता दिनांक 01 जनवरी 2027 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 12 नवम्बर 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 12 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मीडिया को अवगत कराएंगे।
::000::

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्गवासियों के साथ साझा की दीपावली की खुशियाँ
दुर्ग, 11 नवंबर 2026 / दीपावली पर्व के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कसारीडीह सिविल लाइन एवं डिपरापारा में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किये। कसारीडीह सिविल लाइन से निकली पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं। वहीं डिपरापारा में आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर लोक आस्था और परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट किये। इस दौरान उन्होंने दुर्ग के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सभी से मुलाकात किये।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दीपावली जैसे पर्व अपनों के बीच खुशियाँ बाँटने, बड़ों का आशीर्वाद लेने और समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीयता से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग की पहचान यहां की जीवंत सामाजिक परंपराओं, सांस्कृतिक आयोजनों और आपसी आत्मीयता से है। दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में आयोजित गौरा-गौरी पर्व में लोगों का उत्साह, श्रद्धा और सहभागिता हमारी लोकसंस्कृति की मजबूती को दर्शाती है। जनप्रतिनिधि के रूप में ऐसे आयोजनों में शामिल होकर अपने परिवारजनों के बीच समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनके लिए सदैव विशेष अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, बड़ों का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों का विश्वास ही जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करता है।

मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
दुर्ग, 11 नवंबर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग स्थित सेवा सदन में विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकपर्व की परंपराओं का निर्वहन किये।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और गौवंश के प्रति हमारी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और पशुधन के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। पारंपरिक दोहा, सोहाई बांधने की रस्म और सामूहिक पूजा-अर्चना हमारी सदियों पुरानी लोकपरंपराओं की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।