जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान संपन्न
दुर्ग, 20 सितंबर 2026 / मेरा युवा भारत, जिला दुर्ग के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर नशा मुक्त भारत के लिए चलाए जा रहे 100 सप्ताह के विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री शंकर प्रसाद एवं मेरा युवा भारत, दुर्ग के अधिकारी श्री क्षितिज की गरिमामय उपस्थिति रही। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्रों ने नशामुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन, भाषण, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं सेमिनार के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, दुर्ग द्वारा विद्यार्थियों को मेरा युवा भारत पोर्टल के उद्देश्यों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा VBYLD (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प चक्र बनाकर नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
::000::