PRORJN_20_SEPTEMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_

PRORJN_20_SEPTEMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा संकल्प अभियान
सुकन्या समृद्धि योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव
- श्रीमती रतिला चंद्रवंशी अपनी पुत्री गीतांजली चंद्रवंशी के भविष्य के लिए जमा कर रही राशि
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2026। सुकन्या समृद्धि योजना ने बेटी के शिक्षा, उच्च शिक्षा, विवाह सहित अन्य भविष्य में आने वाली छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता का बड़ा सहारा बन सकती है। छुरिया विकासखंड के ग्राम चिरचारीकला निवासी श्रीमती रतिला चंद्रवंशी ने सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़कर अपनी बेटी  गीतांजलि के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित बचत की शुरूआत की है।
श्रीमती रतिला चंद्रवंशी अपनी पुत्री  गीतांजलि चंद्रवंशी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। बेटी के जन्म पर उन्हें बेहद खुशी हुई और उन्होंने उसके पोषण एवं बेहतर परवरिश का विशेष ध्यान रखा। साथ ही बेटी की स्कूली एवं उच्च शिक्षा के लिए छोटी-छोटी बचत भी शुरू की। उन्होंने बताया कि परिवार में अचानक आवश्यकताएं आने पर कई बार उन्हें अपनी बचत राशि खर्च करनी पड़ती थी। इससे बेटी के भविष्य के लिए की गई बचत फिर से समाप्त हो जाती थी। ऐसे में उन्हें बेटी के भविष्य को लेकर चिंता होती थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता गंधर्व से सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहित करती है। योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती रतिला चंद्रवंशी ने बिना देर किए अपनी पुत्री गीतांजलि के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया और नियमित रूप से राशि जमा करना शुरू किया। इस योजना के तहत वह अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार करने के लिए अपनी पुत्री के खाते में प्रतिमाह 1200 रूपए जमा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल अभिभावकों के लिए भी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की बेहतर योजना बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस सुकन्या समृद्धि योजना  के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्रमांक 106 -----------------
सेवा संकल्प अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना बनी मंजू के लिए संबल
- आर्थिक चिंता के बीच योजना से मिली सहायता
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता से महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य और पोषण का बेहतर ध्यान रख पा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना लाल बहादुर नगर निवासी श्रीमती मंजू रजक के लिए ऐसे समय में मददगार साबित हुई, जब पहली बार मां बनने के दौरान वह अपने और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर चिंतित थीं।
श्रीमती मंजू रजक साधारण परिवार से हैं। उनके पति श्री किशोर रजक मजदूरी का कार्य करते हैं और उनकी आय से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने बताया कि पहली बार मां बनने की खुशी के साथ मन में कई तरह की चिंताएं भी थीं। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल के लिए होने वाले अतिरिक्त खर्च से चिंतित थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रूखमणी उइके से हुई। उन्होंने मंजू को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की जानकारी दी और आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना अंतर्गत प्रसव पूर्व जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंजू को पहली किश्त के रूप में 3 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। आर्थिक सहायता मिलने से अपने पोषण पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार संपर्क में रहीं और समय-समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी देती रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया और आवश्यक जांच कराई गई। इसके बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। बच्चे का टीकाकरण पूरा होने के बाद मंजू को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। वह इस राशि का उपयोग बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से उन्हें गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता के साथ-साथ स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में सही मार्गदर्शन मिला। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का तहे दिल से धन्यवाद दिया।
क्रमांक 107 -----------------
सेवा संकल्प अभियान
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से श्री श्याम सुंदर वैष्णव का घर हुआ रौशन
- खुली बचत की नई राह, प्रतिमाह 2000 रूपए की हो रही बचत
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही बिजली बिल से राहत और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हितग्राही अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर बिजली के खर्च में कमी ला रहे हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कातलवाही निवासी श्री श्याम सुंदर वैष्णव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बन गए है।
श्री श्याम सुंदर वैष्णव ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य है। उनके घर में फ्रिज, कूलर पंखे, पानी की मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग के कारण हर महीने लगभग 1800 से 2200 रूपए बिजली बिल आता था। वह बिजली खर्च में राहत पाने का विकल्प तलाश रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित सूर्य सभा एवं जागरूकता शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। शिविर में अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78000 रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही सोलर रूफटॉप पैनल विभिन्न लाभों के बारे में बताया। उन्होंने योजना के लाभों से प्रभावित होकर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया गया। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद श्री वैष्णव के परिवार को बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है और उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। इससे हर महीने करीब 2000 रूपए तक की बचत हो रही है। सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है। जिसका नियमानुसार भविष्य में भी लाभ मिलेगा। साथ ही योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो गई है।
श्री श्याम सुंदर वैष्णव ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने से बिजली बिल से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक बनाया है। उन्होंने बताया कि योजना से प्रभावित होकर गांव के अन्य ग्रामीणों को भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दे रहे है और सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी बेहतरीन योजना के लिए धन्यवाद दिया है।
क्रमांक 108 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने