नागपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 किलो अफीम बरामद, करोड़ों का माल जब्त

नागपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 किलो अफीम बरामद, करोड़ों का माल जब्त

 

नागपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 किलो अफीम बरामद, करोड़ों का माल जब्त


नागपुर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम जब्त की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 33.971 किलो अफीम और 22 लाख 24 हजार रुपये नकद सहित कुल 1 करोड़ 23 लाख 43 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर सावनेर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर अफीम, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई। मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई में एक अन्य स्थान से भी 34 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। साथ ही वाहन, मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में और भी जांच की जा रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके.

इंडिया फेक्ट से नितेश नितेश गव्हाने की रिपोर्ट ,सावनेर.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items