BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच

BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/c5472d3efd5c12f04106dd0e44a871f21777735694705975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/c5472d3efd5c12f04106dd0e44a871f21777735694705975_original.jpg","width":220},"value":null}

BCCI ने शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. यह दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है और गिल को नया टी20 कप्तान नियुक्त किए जाने का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट के अनुसार बताया गया कि चयन समिति तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को एक कप्तान देना चाहती थी, इसलिए गिल को नया कप्तान बनाया गया है. बताते चलें कि यह पोस्ट पूरी तरह फेक है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया कि BCCI ने शुभमन गिल को नया टी20 कप्तान बनाने का फैसला लिया है. चयनकर्ता चाहते हैं कि तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का एक ही कप्तान हो और गिल को इस रोल के लिए सबसे बढ़िया विकल्प बताया गया. पोस्ट में बताया गया कि शुभमन गिल IPL 2026 के बाद टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे.

जब एबीपी लाइव ने इस दावे की जांच की तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह गलत है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है और ना ही इस संबंध में शुभमन गिल का कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. यह खबर पूरी तरह फेक है और सूर्यकुमार यादव अब भी भारत की टी20 टीम के कप्तान बने हुए हैं. हालांकि कुछ हालिया रिपोर्ट्स में यह दावा जरूर सामने आया कि खराब व्यक्तिगत फॉर्म के कारण सूर्यकुमार को टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

शुभमन गिल अभी भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. बतौर कप्तान वनडे और टेस्ट में गिल का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. वहीं खराब फॉर्म की वजह से गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर हो गए थे. खराब फॉर्म के बावजूद गिल को नया टी20 कप्तान बनाया जाना विवादित फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने