क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...

क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/4abd8003e340411a805be20b722bd02e1777741749146143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/4abd8003e340411a805be20b722bd02e1777741749146143_original.jpg","width":220},"value":null}

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं गुजरा है. केकेआर इस सीजन अब तक आठ मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है. अब रविवार को केकेआर ब्रिगेड सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर केकेआर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना को क्यों नहीं खिला रही है. पथिराना काफी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं. वह प्रैक्टिस सेशंस में गेंदबाजी भी करते हैं. हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले केकेआर के बॉलिंग कोच टिम साउथी ने मथीषा पथिराना पर अपडेट दिया है. 

जानें पथिराना पर क्या बोले गेंदबाजी कोच टिम साउथी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टिम साउथी ने मीडिया से कहा, "वह कुछ समय से टीम के साथ है. हम परिस्थितियों को देख कर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे. वह अभ्यास के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और उसका टीम के साथ होना अच्छा है. टीम के चयन में आप कई बातों को ध्यान में रखते हैं, जिनमें टीम का संयोजन और संतुलन प्रमुख हैं. हम कल परिस्थितियों का आकलन करके अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे."

साउथी ने कहा कि ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे शीर्ष बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने, केकेआर का ध्यान पावरप्ले पर होगा. उन्होंने कहा, "हमने आईपीएल में देखा है कि जो टीम शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सफल रहती है उसे काफी सफलता मिली है. इसलिए अच्छी शुरुआत करना काफी महत्वपूर्ण है."

इन चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है केकेआर 

गौरतलब है कि केकेआर टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, कैमरून ग्रीन और सुनील नरेन के साथ खेल रही है. ऐसे में अगर मथीषा पथिराना को प्लेइंग इलेवन में जगह देनी है तो फिर इनमें से किसी एक खिलाड़ी को बाहर करना होगा. इसमें नरेन और ग्रीन को बाहर करना मुश्किल है. ऐसे में अगर पथिराना को खिलाना होगा तो केकेआर मैनेजमेंट सीफर्ट या फिर पॉवेल को बेंच पर बैठाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने