MI टीम में दरार! पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई हार्दिक पांड्या की गलतियां, कहा- इससे पता चल जाता है कि आपका...

MI टीम में दरार! पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई हार्दिक पांड्या की गलतियां, कहा- इससे पता चल जाता है कि आपका...

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/eaff36533359cedfeaded3623847907417777955732421212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/eaff36533359cedfeaded3623847907417777955732421212_original.jpg","width":220},"value":null}

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में अभी तक का सफर किसी बुरे सपने की तरह रहा. 5 बार की चैंपियन टीम 9 में से 7 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. अब MI अपने दम पर तो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती, उन्हें कुछ ऐसा चाहिए जो किसी चमत्कार से कम न हो. चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बताया कि बतौर कप्तान पांड्या ने क्या कुछ गलतियां की.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में अब एकजुटता नहीं दिख रही. उन्होंने कहा कि कप्तान को टीम का भरोसा जीतना होता है, लेकिन ऐसा नजर आता है कि खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ खड़े नहीं हैं.

क्रिकबज पर बात करते हुए तिवारी ने कहा, बतौर कप्तान आपका काम खिलाड़ी का भरोसा जीतना होता है, लेकिन जो हालत है उससे लगता है हार्दिक के साथ खिलाड़ी पूरी तरह नहीं है. जिस तरह सपोर्ट मिलना चाहिए, उन्हें नहीं मिल रहा.

यह भी पढ़ें- धोनी के 'गन सेलिब्रेशन' को करने वाले कार्तिक शर्मा ने मैच के बाद कहा, "मैंने पहले ही..."

हार्दिक पांड्या ने क्या की गलतियां

मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की गलतियों पर भी बात की, जो हार्दिक ने CSK के खिलाफ मैच में की. उन्होंने कहा, "जो विकेट का मौका बना था वो जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिला था, बेशक कैच छूट गया. बुमराह ने फिर उन्हें आउट भी किया. बुमराह को दूसरा ओवर क्यों दिया गया? पहला ओवर क्यों नहीं दिया. यही चीज हम बार बार बोलते हैं कि अगर बुमराह आपके स्ट्राइक गेंदबाज हैं तो पहला ओवर उनको ही दें. अगर पहले ओवर में पहला विकेट गिरता तो नए बल्लेबाज पर देखें कितना दबाव होता."

मनोज ने आगे कहा, "तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 17 रन दिए. लेकिन अगर देखो जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डालते तो तीसरा ओवर भी वही डालते. तो ये जो फेरबदल है, प्रयोग है वो कौन करेगा? कप्तान ही तो करेगा न, हेड कोच तो नहीं करेगा."

यह भी पढ़ें- CSK के खिलाड़ी ने तोड़ी तिलक वर्मा की करोड़ों रुपये की घड़ी? LIVE कैमरे पर रिकॉर्ड; जानिए पूरी सच्चाई

मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की एक और गलती पर बात की. उन्होंने कहा, "आपने पांचवां ओवर कृष भगत को दे दिया, हार्दिक पांड्या खुद गेंदबाजी करते हैं. तो आपके पास जो मुख्य गेंदबाज हैं, जिनके पास अनुभव ज्यादा है, उनसे नहीं करवा रहे हो. इससे पता चलता है कि आपका सीजन कहां जाने वाला है."

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने