रोहित शर्मा को रिलीज कर देगी मुंबई इंडियंस? IPL 2026 के बीच बड़ा दावा; जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

रोहित शर्मा को रिलीज कर देगी मुंबई इंडियंस? IPL 2026 के बीच बड़ा दावा; जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/f36a18a079f9314d47e7afbd6a1b207c1777803055906975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/f36a18a079f9314d47e7afbd6a1b207c1777803055906975_original.jpg","width":220},"value":null}

IPL 2026 में रोहित शर्मा को आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते देखा गया था. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद वे MI के पांच मुकाबले मिस कर चुके हैं. इसी बीच ऐसी अफवाहें उड़ने लगी हैं कि मुंबई इंडियंस टीम के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है. एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें यह तक दावा कर दिया गया कि MI का मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले रोहित को रिलीज कर सकता है. क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई, क्या मुंबई छोड़ने के बाद रोहित IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे, यहां जान लीजिए क्या है सच.

रोहित शर्मा लेंगे संन्यास?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया कि रोहित शर्मा अभी पूरी तरह फिट हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट उन्हें खिलाना नहीं चाहता. पोस्ट में रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया कि रोहित शर्मा अगर चाहें तो मुंबई अगले सीजन उन्हें रिलीज भी कर सकती है. चूंकि रोहित किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलना चाहते हैं, इसलिए वे IPL से संन्यास की घोषणा कर देंगे.

बताते चलें कि इस वायरल पोस्ट में किए गए सारे दावे गलत हैं. हाल ही में मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट देकर बताया था कि रोहित जल्दी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन उनकी मैदान में वापसी तभी संभव है जब मेडिकल टीम से हरी झंडी मिल जाएगी. यह बयान साफ दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट उनकी जल्द वापसी की उम्मीद कर रहा है ना कि उन्हें रिलीज करने का विचार कर रहा है.

रोहित शर्मा को मैदान पर उतरे करीब 3 सप्ताह हो चुके हैं. बता दें कि हैमस्ट्रिंग इंजरी को ठीक होने में कुछ सप्ताह से लेकर कई महीनों का समय लग सकता है. अगर हैमस्ट्रिंग इंजरी ज्यादा गंभीर है, तो रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड-क्लास एथलीट को भी उससे उबरने में 1-2 महीने का समय लग सकता है.

मुंबई को बनाया 5 बार चैंपियन

ये वही रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का चैंपियन बनाया है. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL की ट्रॉफी जीती थी. 2024 सीजन से मुंबई टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

जेमी ओवरटन के जुड़वा भाई के बारे में जानते हैं आप? दोनों हैं फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने