IPL में गुजरात ने पहली बार पंजाब को हराया, अहमदाबाद में रच दिया इतिहास, 4 विकेट से जीता मैच

IPL में गुजरात ने पहली बार पंजाब को हराया, अहमदाबाद में रच दिया इतिहास, 4 विकेट से जीता मैच

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/87d00e91fc4be2bf4c8dd6f00be6e4c71777830437279975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/87d00e91fc4be2bf4c8dd6f00be6e4c71777830437279975_original.jpg","width":220},"value":null}

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बाद है जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात ने पंजाब की टीम को हराया है. टूर्नामेंट के 46वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए थे. जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. जेसन होल्डर के 4 विकेट और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी ने GT की जीत में यहां भूमिका निभाई.

गुजरात की पहली जीत

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स, 2 बार आमने-सामने आए थे. दोनों बार पंजाब ने गुजरात को घर में घुसकर रौंदा था. यह IPL के इतिहास में पहली बार है जब गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब को अहमदाबाद में हराया है.

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात की शुरुआत खराब रही क्योंकि कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे. साई सुदर्शन और जोस बटलर की 53 रनों की साझेदारी ने गुजरात की पारी को संभाला, लेकिन इसी बीच बटलर 26 रन बनाकर आउट हो गए. निशांत सिंधू अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे, लेकिन पहले मैच में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.

साई सुदर्शन चमके

एक छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन साई सुदर्शन 15वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 57 रनों की जुझारू पारी खेल गुजरात को जीत के करीब ले जाने का काम किया. यह इस सीजन सुदर्शन की तीसरी फिफ्टी रही, इसके अलावा उन्होंने एक शतक भी जड़ा है. इससे पहले जेसन होल्डर गुजरात की जीत की नींव रख चुके थे, जिन्होंने पंजाब के 4 बल्लेबाजों को आउट किया था.

सुदर्शन के आउट होने के बाद मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर ने संभाली. सुंदर ने दबाव की परिस्थिति में 23 गेंद में 40 रन बनाए और छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें:

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर का टूटा पैर, MI के खिलाफ मैच के बाद IPL 2026 से बाहर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने