IND vs ENG 1st T20I Toss Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर है. मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हो सका. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी फैंस वैभव को नहीं देख पाए थे. यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वैभव को मौका नहीं मिला है.
यह भारत का चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20 है. मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का एलान कर दिया था. वहीं भारत की तरफ से प्लेइंग 11 टॉस के वक्त साफ हुई.
टॉस के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?
टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे. आयरलैंड सीरीज इतिहास हो चुका है. यह नई सीरीज है. पांच मैच होंगे. जाहिर तौर पर यह हमारे लिए अच्छा अवसर है. यह कप्तान के रूप में मेरी दूसरी सीरीज है. मैं उत्साहित हूं. हमें वो मिला जो चाहिए था. हमें कल यहां अभ्यास सत्र मिला, आस-पास के अनुकूल हो गया हूं."
टॉस के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?
टॉस के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करते, इसलिए टॉस के नतीजे से खुश हूं. विकेट अच्छा दिख रहा है. हम एक बहुत मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ इस सीरीज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीम के साथियों के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है. यह क्रिकेट का हिस्सा है. आपको अगली सीरीज के लिए जल्द से जल्द तैयार रहना होता है और उसे खुद के लिए ज्यादा से ज्यादा आसान बनाना होता है."
मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड.
यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात