आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...

आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/31/1e031d4324e82e8676c77c49b000346217854831993161364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/31/1e031d4324e82e8676c77c49b000346217854831993161364_original.jpg","width":220},"value":null}

इन दिनों खेले जा रहे लंका प्रीमियर लीग 2026 में 18वां लीग मैच बीते गुरुवार (30 जुलाई) को जाफना किंग्स और कैंडी रॉयल्स के बीच पल्लेकेले में खेला गया. मुकाबले में एक पल ऐसा आया कि जब कैंडी रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी. भारत के पूर्व बल्लेबाज विजय शंकर (Vijay Shankar) क्रीज पर मौजूद थे. जाफना किंग्स की तरफ से दिलशान मदुशंका को गेंद सौंपी गई. उसके बाद जो हुआ उससे पूरी दुनिया हैरान रह गई. 

आप सोच रहे होंगे कि विजय शंकर ने मैच जिता दिया होगा. अगर नहीं जिता पाया होगा तो कम से कम करीब तो ला ही दिया होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. मदुशंका ने कमाल करते हुए ओवर की शुरुआती 5 गेंदें डॉट करवाईं. इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने शंकर को आउट कर दिया. इसके साथ टीम पारी की आखिरी गेंद पर ऑलआउट भी हो गई. 

इस तरह दिलशान ने विकेट मेडन डालकर विजय शंकर को रोका और अपनी टीम को 21 रन से जीत दिलाई और मैच में वो हुआ, जिसकी शायद किसी को भी उम्मीद नहीं थी. नंबर आठ पर उतरे विजय शंकर ने 21 गेंदों में 3 चौके लगाकर 25 रन स्कोर किए, लेकिन जब टीम को जरूरत पड़ी तो उनका बल्ला नहीं चल सका.

ऐसा रहा मैच का हाल 

मुकाबले में कैंडी रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर कामिल मिश्रा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए. इसके अलावा चमिंदु विक्रमसिंघे ने 15 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी को अंजाम दिया. इस दौरान कैंडी रॉयल्स के मोईन अली और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी कैंडी रॉयल्स 20 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर पवन संदेश ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए. उनकी पारी टीम के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी इस दौरान जाफना किंग्स के लिए शाकिब अल हसन और दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने