एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/29/41ba6bdf9eb3193b41431637d81c91151785346572285975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/29/41ba6bdf9eb3193b41431637d81c91151785346572285975_original.jpg","width":220},"value":null}

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक बॉक्सिंग मैच के दौरान वेल्स के बॉक्सर ओरलैंडो हॉली सोटोमी ने ऐसा नॉकआउट किया कि सामने वाला बॉक्सर चारों खाने चित्त हो गया. उन्होंने पुरुषों की 70 किलोग्राम भारवर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में लेसोथो के रेफिलो थाई को हराया.

हॉली सोटोमी पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले रहे हैं. सोटोमी और थाई का मैच शुरू हुआ लगभग एक ही मिनट हुआ था, तभी वेल्स के बॉक्सर ने ऐसा जबरदस्त राइट हैंड लगाया, जो थाई के जबड़े पर जाकर लगा. रेफिलो थाई रिंग में नीचे गिर पड़े और काफी देर तक नीचे ही गिरे रहे. सोटोमी के पंच का प्रभाव ऐसा था, जैसे रेफिलो थाई अपनी सुधबुध भूल गए हों.

इस क्वार्टरफाइनल की शुरुआत बहुत जबरदस्त अंदाज में हुई थी. दोनों बॉक्सरों ने आक्रामक अंदाज में पंच लगाने का प्रयास किया, लेकिन ओरलैंडो हॉली सोटोमी के एक-दो पंचों का प्रभाव झेलने के बाद रेफिलो थाई डिफेंस मोड में चले गए थे. बस यहीं से सोटोमी ने दबदबा बना लिया और एक मिनट के बाद ही सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

मेडिकल स्टाफ ने तुरंत स्थिति अपने हाथों में ली और अच्छी बात यह रही कि रेफिलो थाई बेहोशी की हालत में नहीं गए थे. मगर सोटोमी के उस पंच के बाद रेफरी ने तुरंत मुकाबले को समाप्त करने की घोषणा कर दी. इसी के साथ वेल्स के बॉक्सर का ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान

टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने