SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/31/60a164e5f77f3f2b02a1b07ac0a611e417854766265631212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/31/60a164e5f77f3f2b02a1b07ac0a611e417854766265631212_original.jpg","width":220},"value":null}

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला दौरा श्रीलंका का है, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. शुभमण गिल की कप्तानी में BCCI टीम का ऐलान कर चुकी है. रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, जसप्रीत बुमराह भी टीम में शामिल हैं. हालांकि बुमराह और साईं सुदर्शन का खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. सारांश जैन के रूप में नए खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जो निचले क्रम में बल्लेबाजी को मजबूत बना सकते हैं. यहां हम आपको उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1. सचिन तेंदुलकर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 25 मैचों की 36 पारियों में 1995 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 203 रन है. श्रीलंका के खिलाफ सचिन टेस्ट में 9 शतक लगा चुके हैं, इसके आलावा 6 अर्धशतक जड़े.

2. राहुल द्रविड़

पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 20 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 1508 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक जड़े, 177 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा.

यह भी पढ़ें- 'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज

3 वीरेंद्र सहवाग

पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट की 18 पारियों में 1239 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. सहवाग का श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 293 का रहा, वह ट्रिपल सेंचुरी से चूक गए थे.

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन 

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. 1985 से 1999 के बीच अजहरुदीन ने श्रीलंका के खिलाफ 17 टेस्ट की 23 पारियों में 1215 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक जड़े. उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रहा, वह दोहरे शतक से मात्र 1 रन से चूक गए थे.

यह भी पढ़ें- CWG में 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर

5. विराट कोहली

पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं, जो अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट की 18 पारियों में 1085 रन बनाए. वह टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने 243 रन बनाए थे. उनसे आगे सिर्फ सहवाग (293) हैं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में ये भारत की तीसरी सीरीज है. अभी तक खेले 9 मैचों में भारत ने 4 जीते हैं और 4 हारे हैं, 1 मुकाबला ड्रा रहा था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items