सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/27/9debd06cc01aa78d92ca8a81070e477d17878281708101212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/27/9debd06cc01aa78d92ca8a81070e477d17878281708101212_original.jpg","width":220},"value":null}

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ा, ये इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि अगर वह जल्दी आउट हो जाते तो मेजबान इस टेस्ट को हार जाता. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाया था, हालांकि उनकी 103 रनों की कमाल पारी के बावजूद श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई थी. सोनल का ये इस सीरीज में तीसरा शतक है, जिसके साथ उन्होंने 3 बड़े रिकार्ड्स बनाए.

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में सोनल दिनुषा ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे, ये उनका पहला टेस्ट शतक था. वह गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में शतक से चूक गए थे, उन्होंने 84 रनों की पारी खेलकर संघर्ष किया लेकिन उनकी टीम वो टेस्ट हार गई थी. इसके बाद कोलंबो में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 103 रन बनाए. दूसरी पारी में भी शतक जड़ा.

भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक

सोनल दिनुषा श्रीलंका के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया. उनसे पहले 1982 में दलीप मेंडिस ने चेन्नई में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों (105 और 105) में शतक जड़ा था. 1997 में अरविंदा डी सिल्वा ने ऐसा किया, कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर उन्होंने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 120 रन बनाए थे. अब सोनल दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं.

एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 8वें श्रीलंकाई

सोनल दिनुषा एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले श्रीलंका के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- देव चौधरी के DPL में चयन पर विवाद, DDCA सचिव अशोक शर्मा ने बताया पूरा सच

2 मैच की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज

सोनल दिनुषा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ऐसा 2 बार कर चुके हैं. उन्होंने 1997 में एक बार पाकिस्तान के खिलाफ और एक बार भारत के खिलाफ सीरीज में ऐसा किया था. लिस्ट में देखें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम.

  • अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका) बनाम पाकिस्तान (घरेलू, 1997)
  • अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका) बनाम भारत (घरेलू, 1997)
  • जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम पाकिस्तान (बाहर, 2007)
  • हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) बनाम भारत (बाहर, 2010)
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश (घरेलू, 2013)
  • यूनिस खान (पाकिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया (न्यूट्रल, 2014)
  • मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू, 2022)
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू, 2024)
  • सोनल दिनुशा (श्रीलंका) बनाम भारत (घरेलू, 2026)

यह भी पढ़ें- 94 इंटरनेशनल मैच खेल चुके क्रिकेटर पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, जानिए क्यों

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने