4 साल से बाहर ये भारतीय खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, इस टीम के साथ किया करार

4 साल से बाहर ये भारतीय खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, इस टीम के साथ किया करार

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/31/6f3b6e0c1f8fc51f4b7a2b3947bc48d717881798193591364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/31/6f3b6e0c1f8fc51f4b7a2b3947bc48d717881798193591364_original.jpg","width":220},"value":null}

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप के लिए डरहम टीम का हाथ थाम लिया है. उन्होंने टीम के साथ सीजन के आखिरी स्टेज में करार दिया. डरहम की तरफ से एक रिलीज जारी कर मयंक को साइन करने का जानकारी शेयर की. बता दें कि मयंक को टीम इंडिया के लिए पिछला मैच खेले हुए 4 साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है. 

4 मैच के लिए डरहम से जुड़े मयंक अग्रवाल

रिलीज में बताया गया कि 2026 सीजन के बचे हुए 4 मैचों के लिए मयंक डरहम टीम के साथ जुड़े हैं. इन चार मैचों में पहला मुकाबला 02 सितंबर से नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ खेला जाएगा. वहीं चौथा और आखिरी मुकाबला 24 सितंबर से लैंकशायर के खिलाफ शुरू होगा. 

टीम इंडिया में नहीं मिल रही जगह 

मयंक भारत के लिए मुख्यत: टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि उन्होंने कुछ वनडे मुकाबले भी खेले हैं. उन्होंने पिछला टेस्ट मार्च 2022 में खेला था. इसके बाद से वह दोबारा टीम इंडिया में जगह हासिल नहीं कर सके हैं. अब काउंटी में अच्छा प्रदर्शन कर मयंक टीम इंडिया के लिए एक बार फिर दावा ठोक सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसा परफॉर्म करते हैं. 

मयंक अग्रवाल का करियर 

नजर डालें मयंक के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 21 टेस्ट और 05 वनडे खेल लिए हैं. टेस्ट की 36 पारियों में उन्होंने 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 243 रनों का रहा. बाकी वनडे की 5 पारियों में उनके बल्ले से 86 रन निकले. 

9000 फर्स्ट क्लास रनों के करीब मयंक अग्रवाल 

मयंक ने अब तक 124 फर्स्ट क्लास मैचों की 210 पारियों में 43.98 की औसत से 8929 रन बना लिए हैं. वह 9000 रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 71 रन दूर हैं. काउंटी के दौरान वह आसानी से यह आंकड़ा छू सकते हैं. फर्स्ट क्लास में मयंक के बल्ले से 21 शतक और 48 अर्धशतक निकल चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: इमाद ने करवाया 'अबॉर्शन', भारत से हारा PAK, अल्लाह ने दी सजा; EX वाइफ का खुलासा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने