गुड न्यूज! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के तीनों ऑलराउंडर फिट

गुड न्यूज! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के तीनों ऑलराउंडर फिट

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/06/5b0f332f6d0e779e514ef443cd0b20d31786026202335736_original.png"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/06/5b0f332f6d0e779e514ef443cd0b20d31786026202335736_original.png","width":220},"value":null}

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला असाइनमेंट अफगानिस्तान दौरा है. हालांकि, टीम इंडिया अफगानिस्तान नहीं जाएगी, बल्कि अफगानिस्तान दिल्ली में भारतीय टीम की मेजबानी करेगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारत के तीन स्टार ऑलराउंडर फिट हो गए हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी अब फिट हैं. नितीश रेड्डी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इन दोनों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी इस सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की इस टी20 सीरीज के लिए इस हफ्ते बीसीसीआई टीम का एलान कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों ही खिलाड़ी इस सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. पांड्या और रेड्डी, दोनों पिछले लंबे वक्त से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, और लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. 

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा व आखिरी टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

13 सितंबर - पहला टी20 - अरुण जेटली स्टेडियम
15 सितंबर - दूसरा टी20 - अरुण जेटली स्टेडियम
17 सितंबर - तीसरा टी20 - अरुण जेटली स्टेडियम

बता दें कि अफगानिस्तान पहले ही इस टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. इब्राहिम जादरान इस सीरीज से अपनी कप्तानी की शुरुआत करेंगे. वहीं टीम में सीनियर और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक

यह भी पढ़ें- 

4 साल से बाहर ये भारतीय खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, इस टीम के साथ किया करार 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने