वैभव सूर्यवंशी के बॉलिंग एक्शन पर युवराज का मजेदार कमेंट, बोले- 'मेरे एक्शन से...'

वैभव सूर्यवंशी के बॉलिंग एक्शन पर युवराज का मजेदार कमेंट, बोले- 'मेरे एक्शन से...'

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/31/dda2be61cc5a6df6a04ad9a2b44a3a0c17881843164321364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/31/dda2be61cc5a6df6a04ad9a2b44a3a0c17881843164321364_original.jpg","width":220},"value":null}

भारतीय के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों 2026 दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वैभव बल्ले से तो कुछ नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 2 विकेट चटकाए. उनका बॉलिंग एक्शन धीरे-धीरे चर्चा का विषय बन गया. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी वैभव की गेंदबाजी पर मजेदार कमेंट किया. 

युवी ने वैभव के एक्शन को खुद से बेहतर बताया. अपने दौरे के शानदार ऑलराउंडर में शुमार युवराज ने इस्टाग्राम पर वैभव के एक्शन पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "मेरे एक्शन से तो बेहतर है." इसके आगे उन्होंने हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर युवी और वैभव के एक्शन की तस्वीरों के साथ इस कमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर किया. 

3 ओवर में वैभव ने लिए 2 विकेट 

गौर करने वाली बात यह रही है कि वैभव ने मुकाबले में सिर्फ 3 ही ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 रन खर्चे. विकेट लेने के बाद वैभव ने खुद को विकेट टेकर भी कहा था. वैभव ने खुलासा करते हुए कहा कि कप्तान ईशान किशन उन्हें गेंद थमाने से कतरा रहे थे. 

सेमीफाइनल में बल्ले से चमके वैभव सूर्यवंशी 

दिलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 81 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 92 रन बनाए. यहां भी वह शतक से चूक गए. इससे पहले भी कोई मौकों पर वैभव शतक के करीब जाकर आउट हो चुके हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास करियर 

नजर डालें वैभव के फर्स्ट क्लास करियर पर, तो अब तक उन्होंने 9 मुकाबले खेल लिए हैं. वह 10वां मैच दिलीप ट्रॉफी में सेमीफाइनल के रूप में खेल रहे हैं. अब तक खेल चुके मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 215 रन बना लिए हैं, जिसमें हाई स्कोर 93 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: गुड न्यूज! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के तीनों ऑलराउंडर फिट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने