लड़का से लड़की बनीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को क्रिकेट खेलने की इजाजत मिलन पर बवाल मच गया है. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की दिग्गज ऑलराउंडर मरिजाने कैप ने इस फैसले को बिल्कुल बेतुका बताया. अनाया लंबे वक्त से दोबारा पेशेवर क्रिकेट एंट्री की कोशिश कर रही थीं.
तमाम लोग कह रहे हैं कि अनाया को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग में खेलनी की अनुमति मिल गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अनाया अभी सिर्फ प्रीमियर यानी कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है. इससे अनाया के लिए आगे के रास्ते खुल सकते हैं, जिसमें बिग बैश लीग भी शामिल है. हालांकि वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें तमाम शर्तों को पूरा करना होगा.
मरिजाने कैप ने जताई आपत्ति
इसी बीच अफ्रीका की मरिजाने कैप इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अनाया के खेलने पर आपत्ति जताई. उन्होंने अनाया से जुड़ी न्यूज शेयर करते हुए लिखा, "बिल्कुल बेतुका है, इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए." इसके साथ मरिजाने ने महिला बिग बैश लीग को टैग भी किया.
Marizanne Kapp’s Instagram story on Anaya Bangar. pic.twitter.com/ofbDpVXYPi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 28, 2026
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन
क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने पर क्या बोलीं अनाया बांगर?
पत्रकारों से बात करते हुए अनाया ने कहा, "आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि कई सालों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैं आखिरकार उस खेल में वापसी के रास्ते के बारे में बात कर सकती हूं जो मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है. मैं मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी करने की तैयारी कर रही हूं, जिसका उद्देश्य एलीट क्रिकेट खेलना है."
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, "मैं यह दावा नहीं कर रही हूं कि मुझे किसी टीम में जगह मिल गई है. मैं बस इतना कह रही हूं कि मुझे टीम में जगह बनाने का मौका मिला है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगी." बता दें कि आईसीसी ने 2023 में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया था.
यह भी पढ़ें: इमरान खान के सपोर्ट में उतरे पैट कमिंस, बोले- 'उनके साथ वैसा ही...'